जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिला चिकित्सालय पन्ना में कम्प्यूटरीकृत ओपीडी एवं ई-हॉस्पिटल संचालन के लिए जारी नई ई-निविदा की पात्रता शर्तों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा जारी निविदा की शर्त क्रमांक 25 विवाद का प्रमुख कारण बन गई है। आरोप है कि इस शर्त से वर्षों से अस्पताल में सेवाएं दे रही मौजूदा फर्म को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिल सकता है, जबकि अन्य इच्छुक एजेंसियों के लिए निविदा प्रक्रिया की पात्रता से बाहर कर रहीं है। सीधे तौर पर यह मामला टेंडर फिक्ंिसग की तरह है, जिसमें किसी चहेते को लाभ देने की मंशा से मनमानी शर्त जोड़ दी गई। मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वयं सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने बातचीत के दौरान स्वीकार किया है कि वर्तमान फर्म आशा इंटरप्राईजेज के अलावा जिला चिकित्सालय पन्ना से किसी अन्य फर्म को इस तरह का अनुभव प्राप्त नहीं हुआ है।
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में अन्य अनुभवी फर्में भी हो सकती हैं और बेहतर सेवाओं के उद्देश्य से ही अनुभव की शर्त निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि निविदा शर्तों में गुणवत्ता और विष्वसनीयता के लिए पहले से कई शर्तें हैं, जिसमें जीएसटी, पेन, सिापना पंजीयन के साथ आईएसओ पंजीयन को अनिवार्य किया है। आईएसओ पंजीयन सामान्य तौर पर उपलब्ध भी नहीं होता। लेकिन बेहरत कार्य करने वाली फर्मों के पास होता है। ऐसे में इस निविदा में 5 साल जिला अस्पताल के 200 बिस्तर अस्पताल में कार्य का अनुभव मांगा गया है, जो सिर्फ आशा इंटरप्राईजेज के पास है। जारी निविदा के अनुसार, आवेदन करने वाली फर्म के पास कम से कम 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय में ई-हॉस्पिटल के माध्यम से कम्प्यूटरीकृत ओपीडी संचालन का पांच वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके प्रमाण के रूप में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इस शर्त पर आपत्ति जताने वालों का तर्क है कि पन्ना जिले में 200 से अधिक बिस्तरों वाला एकमात्र शासकीय अस्पताल जिला चिकित्सालय पन्ना है, जहां लंबे समय से एक ही फर्म सेवाएं दे रही है।
ऐसे में जिले की अन्य तकनीकी एजेंसियों और नई फर्मों के लिए निर्धारित अनुभव संबंधी पात्रता पूरी करना संभव नहीं होगा। सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि जब निविदा का उद्देश्य मरीजों का पंजीयन, ओपीडी रिकॉर्ड और ई-हॉस्पिटल प्रणाली का संचालन है, तो क्या इसके लिए केवल 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय में पांच वर्ष के अनुभव को अनिवार्य बनाना आवश्यक है, क्या समान प्रकृति की सेवाओं का अन्य शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में अनुभव रखने वाली एजेंसियों को भी अवसर दिया जा सकता है। निविदा में आॅनलाइन आवेदन एवं बोली जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 को शाम पांच बजे निर्धारित की गई है। आॅफलाइन प्रस्तुतीकरण 6 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे निर्धारित है। ऐसे में पात्रता संबंधी शर्तों का महत्व और बढ़ जाता है, क्योंकि तकनीकी मूल्यांकन में योग्य पाए जाने वाली एजेंसियां ही आगे की प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकेंगी।
पहले नहीं थी अनुभव की ऐसी शर्त
निविदा प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों का दावा है कि पूर्व में जब वर्तमान फर्म के पास अस्पताल का संचालन कार्य नहीं था, तब टेंडर में पांच वर्ष के इस विशिष्ट अनुभव की अनिवार्यता नहीं रखी जाती थी। अब उसी फर्म के पास निर्धारित अनुभव उपलब्ध होने के बाद नई निविदा में यह शर्त शामिल किए जाने से संदेह पैदा हो रहा है। इस संबंध में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल को अनुभवी लोगों की आवश्यकता है, इसलिए निविदा में अनुभव संबंधी शर्त जोड़ी गई है। डॉ. गुप्ता ने यह भी स्वीकार किया कि जिला चिकित्सालय पन्ना से वर्तमान फर्म आषा इंटरप्राईजेज के अतिरिक्त किसी अन्य फर्म को इस प्रकार का अनुभव नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी कई अन्य फर्में हो सकती हैं, इसलिए इस शर्त से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। निविदा को लेकर स्थानीय रोजगार का मुद्दा भी सामने आया है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।
सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।
सतना नगर निगम ने वार्ड 30 के मौजा महदेवा में बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। सड़कें हटाईं, प्लॉटों की मार्किंग मिटाई और प्लिंथ निर्माण ध्वस्त कर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती दिखाई।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह