सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में एक बार पुन: गुंडागर्दी बढ़ गई है। आपसी रंजिश में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले गुटीय संघर्ष उतारू हो रहे हैं। बुधवार- गुरूवार की दरम्यानी रात गुुंडों के एक गुट ने घर में पथराव कर हवाई फायरिंग की। घर का दरवाजा तोड़ दिया। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना मिलते ही कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। प्रकरण में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
लग्जरी कार से आए थे गुंडे
इस संबंध में कोलगवां थानान्तर्गत घूरडांग आदर्श नगर निवासी यश त्रिपाठी पिता राजेश त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात 12 बजे के करीब काले रंग की लग्जरी जीप से दिव्यांशु परिहार और उसके साथी आए। दिव्यांशु और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में पथराव किया। घर का दरवाजा तोड़ दिया। पथराव कर दिव्यांशु और उसके साथियों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया।
तीन राउंड की फायरिंग
यश के मुताबिक दिव्यांशु और उसके साथियों ने पथराव करने, सीसीटीवी कैमरा व घर का दरवाजा तोड़ने के बाद हत्या करने के इरादे से तीन रांउड फायरिंग की। इसके बाद वे धमकी देते हुए भाग निकले। इधर सूचना मिलने पर कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज जब्त की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घर में पथराव कर पत्थर पटक कर दरवाजा तोड़ा है। अब तक की जांच मे ंफायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
चार आरोपी नामजद
कोलगवां टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि फरियादी यश त्रिपाठी और आरोपी पक्ष एक ही मोहल्ले घूरडांग के रहने वाले हैं। इनके बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। फरियादी और आरोपी पक्ष के कई लोगों पर पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस मामले में दिव्यांशु सिंह परिहार, महेन्द्र सोनी उर्फ शिब्बू, नमन मिश्रा व स्नेहित शुक्ला के खिलाफ धारा 333सी, 125, 296ए, 351(3), 324(4) और 3 (5) बीएनएस के तहत नामजद एफ आईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।
सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।
सतना नगर निगम ने वार्ड 30 के मौजा महदेवा में बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। सड़कें हटाईं, प्लॉटों की मार्किंग मिटाई और प्लिंथ निर्माण ध्वस्त कर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती दिखाई।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह