×

पंजाब में हादसा... डिवाइडर से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

पंजाब के बठिंडा में एक फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहे थे।  एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

By: Arvind Mishra

Jan 17, 202612:54 PM

view17

view0

पंजाब में हादसा... डिवाइडर से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

पंजाब के बठिंडा में एक फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई।

  • बठिंडा में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर हो गई चकनाचूर
  • मृतकों में गुजरात पुलिस की एक महिला कर्मी भी
  • पुलिस बोली-पांचों लोग गुजरात से आए थे घूमने  

बठिंडा। स्टार समाचार वेब

पंजाब के बठिंडा में एक फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहे थे। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे। दरअसल, बठिंडा जिले में आज यानी शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात पुलिस की एक महिला पुलिस कर्मी अमिता सहित पांच लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब सभी एक फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर बठिंडा से गुजरात की ओर जा रहे थे।

गाड़ी के उड़ गए परखच्चे

गुजरात पुलिस में तैनात महिला पुलिस कर्मी अमिता अपने चार दोस्तों- अंकुश, भरत, चेतन और सतीश के साथ फॉर्च्यूनर में यात्रा कर रही थीं। जैसे ही वाहन गांव गुरथड़ी के समीप मुख्य हाइवे पर पहुंचा, गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पांचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शवों को सिविल अस्पताल भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में गाड़ी सवार सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के शवों को पीएम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय रहवासियों ने की मदद

हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इस हादसे से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

संसद में संग्राम: हरदीप पुरी बोले– 'देश में ईंधन की कमी नहीं', विपक्ष ने 'एपस्टीन के दोस्त' वाले नारों से घेरा

संसद में संग्राम: हरदीप पुरी बोले– 'देश में ईंधन की कमी नहीं', विपक्ष ने 'एपस्टीन के दोस्त' वाले नारों से घेरा

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि भारत में डीजल-पेट्रोल और गैस की किल्लत नहीं है। वहीं राहुल गांधी और सुप्रिया सुले ने ईंधन संकट पर सरकार को घेरा। सदन में लगे एपस्टीन के नारे।

Loading...

Mar 12, 20265:08 PM

ओम बिरला की विपक्ष को दो-टूक: 'सदन की गरिमा सर्वोपरि', बताया क्यों लेने पड़े कड़े फैसले और क्या है 'लक्ष्मण रेखा'

ओम बिरला की विपक्ष को दो-टूक: 'सदन की गरिमा सर्वोपरि', बताया क्यों लेने पड़े कड़े फैसले और क्या है 'लक्ष्मण रेखा'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामे पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने विपक्ष को अनुशासन की लक्ष्मण रेखा याद दिलाई और बताया कि सदन की गरिमा के लिए कड़े निर्णय क्यों जरूरी हैं

Loading...

Mar 12, 20263:22 PM

फारूक अब्दुल्ला हमला: अमित शाह ने लिया अपडेट, संसद में सुरक्षा चूक पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

फारूक अब्दुल्ला हमला: अमित शाह ने लिया अपडेट, संसद में सुरक्षा चूक पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर सुरक्षा का भरोसा दिया। NSG ने हमलावर कमल सिंह को पकड़ा। संसद में खरगे और नड्डा के बीच तीखी बहस। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 12, 20263:12 PM

OBC Creamy Layer Supreme Court Verdict: केवल सैलरी से तय नहीं होगा क्रीमी लेयर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

OBC Creamy Layer Supreme Court Verdict: केवल सैलरी से तय नहीं होगा क्रीमी लेयर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि माता-पिता की केवल सैलरी के आधार पर आरक्षण नहीं छीना जा सकता। पदों और सामाजिक स्थिति को देखना भी अनिवार्य

Loading...

Mar 12, 20263:00 PM

महाराष्ट्र विधानसभा भवन को उड़ाने की धमकी: मंत्रालय में मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता और भारी पुलिस बल तैनात

महाराष्ट्र विधानसभा भवन को उड़ाने की धमकी: मंत्रालय में मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता और भारी पुलिस बल तैनात

मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानसभा भवन को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मौके पर बम निरोधक दस्ता (BDDS) जांच कर रहा है। जानें सुरक्षा के ताजा हालात और पुलिस की कार्रवाई।

Loading...

Mar 12, 202610:51 AM