पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि भारत में डीजल-पेट्रोल और गैस की किल्लत नहीं है। वहीं राहुल गांधी और सुप्रिया सुले ने ईंधन संकट पर सरकार को घेरा। सदन में लगे एपस्टीन के नारे।

लोकसभा में हरदीप पुरी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत में एलपीजी (LPG) और ईंधन संकट को लेकर गुरुवार को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सदन को आश्वस्त किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनके भाषण के दौरान विपक्ष ने 'एपस्टीन' के नाम पर जमकर नारेबाजी की।
विपक्ष के शोर-शराबे के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने स्पष्ट किया कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। देश के पास पर्याप्त कच्चा तेल (Crude Oil) मौजूद है। एलएनजी (LNG) कार्गो और अन्य वैकल्पिक मार्गों से सप्लाई जारी है। एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा है। तीन मंत्रियों की कमेटी हर पल के हालात पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि कमी की अफवाहों के कारण मांग (Demand) अचानक बढ़ी है, जिससे पैनिक की स्थिति बनी है।भारत वर्तमान में कनाडा, नॉर्वे और रूस से ईंधन ले रहा है और सीएनजी की सप्लाई 100% बरकरार है।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' बंद होने से छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स पर बुरा असर पड़ा है। राहुल ने सवाल उठाया, "अमेरिका कौन होता है हमें यह बताने वाला कि हम किससे तेल या गैस खरीदेंगे?" इसी दौरान राहुल गांधी ने एक मंत्री की ओर इशारा करते हुए 'एपस्टीन' (जेफ्री एपस्टीन) का जिक्र किया, जिसके बाद ट्रेजरी बेंच (सत्ता पक्ष) ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ने राहुल को टोकते हुए नियम के दायरे में रहने की हिदायत दी।
सदन में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब विपक्षी सदस्यों ने एक सुर में 'देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया' के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह नारेबाजी तब और तेज हो गई जब हरदीप पुरी अपना पक्ष रख रहे थे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SCP) की सांसद सुप्रिया सुले ने ईंधन संकट पर चिंता जताते हुए सरकार से 'ऑल पार्टी मीटिंग' बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत का असर रेस्टोरेंट्स, मंदिरों और MSME सेक्टर पर पड़ रहा है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के नए ट्रेड एक्ट के भारत पर पड़ने वाले असर को लेकर भी सरकार से स्पष्टीकरण मांगा।
यह भी पढें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।