×

उत्तराखंड में हादसा: खाई में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत, कई लहूलुहान

उत्तराखंड के विकासनगर में सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है।

By: Arvind Mishra

Feb 03, 202612:29 PM

view4

view0

उत्तराखंड में हादसा: खाई में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत, कई लहूलुहान

हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

  • विकासनगर में भीषण हादसा, बस में सवार थे 30 यात्री
  • हिमाचल प्रदेश की रोडवेज बस हो गई हादसे का शिकार
  • आस-पास के सभी मेडिकल सेंटर को हाई अलर्ट पर रखा 

    देहरादून। स्टार समाचार वेब

उत्तराखंड के विकासनगर में सुबह बड़ा हादसा हो गया।हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गहरा दु:ख जताया है। दरअसल, आज यानी मंगलवार सुबह चौपाल-नेरवा से पांवटा जा रही एचआरटीसी की एक बस क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक पास देने के चक्कर में हादसा

यह बस सुबह साढ़े छह बजे चौपाल डिपो से पहले नेहवा पहुंची और उसके बाद मीनस-क्वानू- हरिपुर रूट से पांवटा जा रही थी। घटना सुबह दस बजे की है। मीनस-क्वानू- हरिपुर मार्ग पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में सड़क का पुश्ता धंसने से सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस खाई में कई पलटे खाने के बाद सीधे खड्ड में जा गिरी।

चिकित्सा केंद्र हाई अलर्ट मोड पर

इधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा-क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया है। नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

लोकसभा: राहुल गांधी ने फिर छेड़ा चीन राग... सदन में ‘यार’ पर तकरार

लोकसभा: राहुल गांधी ने फिर छेड़ा चीन राग... सदन में ‘यार’ पर तकरार

लोकसभा में आज यानी मंगलवार को भी राहुल गांधी ने अपना चीन राग जारी रखा। इस दौरान उन्हें स्पीकर की तरफ से रोका गया। वहीं सत्ता पक्ष की आपत्ति जताने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, फिर स्पीकर ने दूसरे सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद सदन में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन की कार्यवाही फिर बाधित हो गई।

Loading...

Feb 03, 20263:03 PM

व्हाट्सएप-मेटा को चेतावनी- जनता की निजता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा 

व्हाट्सएप-मेटा को चेतावनी- जनता की निजता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा 

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और मेटा को सख्त चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा- डेटा शेयरिंग के नाम पर देश की जनता की निजता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। यह टिप्पणी तब आई जब कोर्ट व्हाट्सएप की टेक इट आर लीव इट प्राइवेसी पॉलिसी पर लगी पेनल्टी के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रहा था।

Loading...

Feb 03, 20261:23 PM

उत्तराखंड में हादसा: खाई में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत, कई लहूलुहान

उत्तराखंड में हादसा: खाई में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत, कई लहूलुहान

उत्तराखंड के विकासनगर में सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है।

Loading...

Feb 03, 202612:29 PM

ईडी का शिकंजा: बंगाल में 12 ठिकानों पर छापा, सामने आया झारखंड कनेक्शन

ईडी का शिकंजा: बंगाल में 12 ठिकानों पर छापा, सामने आया झारखंड कनेक्शन

ईडी ने कोयले के अवैध खनन और परिवहन के एक केस में धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। ईडी की टीम ने किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता, मिर्जा एच बेग समेत कुछ अन्य लोगों के घरों में एक साथ दबिश दी। इससे राज्य में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Feb 03, 202611:36 AM

पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे को लेकर कथित बयान पर लोकसभा में घमासान, राहुल गांधी और सरकार के बीच तीखी बहस

पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे को लेकर कथित बयान पर लोकसभा में घमासान, राहुल गांधी और सरकार के बीच तीखी बहस

लोकसभा में पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे से जुड़े कथित बयान को लेकर भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन और डोकलाम मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने आरोपों को भ्रामक बताया। लगातार हंगामे के कारण, नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Loading...

Feb 02, 20267:51 PM