×

हरियाणा...हाईवे पर हादसा, कार में आग लगने से तीन जिंदा जले

हरियाणा के नारनौल में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे नंबर 152-डी पर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले तेज रफ्तार कैंटर ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई ।

By: Arvind Mishra

Dec 25, 202512:13 PM

view11

view0

हरियाणा...हाईवे पर हादसा, कार में आग लगने से तीन जिंदा जले

टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले तेज रफ्तार कैंटर ने एक कार को टक्कर मार दी।

  • टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लगी

  • तीनों रात ढाई बजे कार में सवार होकर लौट रहे थे

नारनौल। स्टार समाचार वेब

हरियाणा के नारनौल में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे नंबर 152-डी पर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले तेज रफ्तार कैंटर ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और कार सवार तीनों लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गांव नीरपुर निवासी पूर्व जिला पार्षद एवं एडवोकेट राजकुमार यदुवंशी, कपड़ा व्यापारी रविदत्त उर्फ दारा सिंह और टैक्सी चालक प्रवीण उर्फ पौमी की जान चली गई।

कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर फरार

तीनों रात ढाई बजे किया की क्रेंस कार में सवार होकर किसी काम से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कैंटर ने लापरवाही और तेज गति से कार को टक्कर मार दी। वहीं, टक्कर के बाद कार और कैंटर दोनों में आग लग गई। कैंटर चालक गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हो गया, जबकि कार में फंसे तीनों लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

मशक्कत के बाद कार से निकाला शव

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को कार से बाहर निकाला गया। मृतक राजकुमार यदुवंशी पेशे से एडवोकेट थे और पूर्व में जिला पार्षद रह चुके थे। रविदत्त का नारनौल में सुभाष पार्क के सामने कपड़े का बड़ा शोरूम है, जबकि प्रवीण टैक्सी चालक था और अविवाहित बताया जा रहा है।  

पीएम के लिए भिजवाया शव

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कैंटर चालक की तेज गति और लापरवाही सामने आई है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। इस हादसे से नारनौल शहर और गांव नीरपुर में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़िए...

यह भी पढ़िए...

कर्नाटक में भीषण हादसा... ट्रक ने बस को मारी टक्कर... दस जिंदगी खाक

COMMENTS (0)

RELATED POST

PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात: भारत में बनेंगे माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले हेलिकॉप्टर | टाटा-एयरबस डील

PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात: भारत में बनेंगे माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले हेलिकॉप्टर | टाटा-एयरबस डील

पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में टाटा-एयरबस H-125 असेंबली लाइन का उद्घाटन किया। जानें कैसे 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' से भारत बनेगा रक्षा क्षेत्र का सुपरपावर

Loading...

Feb 17, 20267:18 PM

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: मंत्री वैष्णव ने किया एआई का यूपीआई बनाने का एलान

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: मंत्री वैष्णव ने किया एआई का यूपीआई बनाने का एलान

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यानी मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कहा कि भारत के एआई और डीप-टेक इकोसिस्टम में वैश्विक निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। अगले दो वर्षों में देश में 200 अरब डॉलर से अधिक निवेश आने की उम्मीद है।  समिट के दौरान वैष्णव ने एआई का यूपीआई बनाने की योजना का भी एलान किया।

Loading...

Feb 17, 20262:33 PM

भारत सबसे बड़ा केला उत्पादक... देश में 7वें नंबर पर मध्यप्रदेश

भारत सबसे बड़ा केला उत्पादक... देश में 7वें नंबर पर मध्यप्रदेश

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केला पैदा करता है। भारत का अधिकतर केला देश में ही खपत होता है। भारत में आंध्र प्रदेश अग्रणी राज्य है। महाराष्ट्र बड़ा योगदान देता है। वहीं देश का दिल कहा जाने वाला मध्यप्रदेश केला उत्पादन में सातवें नंबर पर है।

Loading...

Feb 17, 202612:52 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति आए भारत...खास अंदाज में पीएम मोदी ने कहा-वेलकम मेरे प्यारे दोस्त

फ्रांस के राष्ट्रपति आए भारत...खास अंदाज में पीएम मोदी ने कहा-वेलकम मेरे प्यारे दोस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को कहा-भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मैक्रों की इस यात्रा का सबसे बड़ा सामरिक आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा हो सकता है। 3.25 लाख करोड़ के इस सौदे को रक्षा अधिग्रहण परिषद से हाल ही में मंजूरी मिली है।

Loading...

Feb 17, 202612:25 PM

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।

Loading...

Feb 16, 20263:02 PM