×

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।

By: Arvind Mishra

Feb 16, 20263:02 PM

view2

view0

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल।

  • केवल शुरुआती और अंतिम पैरा पढ़कर निकल लिए
  • अभिभाषण के बाद सदन में आरडीजी मुद्दे पर बहस

शिमला। स्टार समाचार वेब

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा। बाकी अभिभाषण को लेकर राज्यपाल ने कहा कि इसे विधायक पढ़ सकते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है। हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी दो बार ऐसा हुआ है। 2015 में जब कल्याण सिंह प्रदेश के राज्यपाल थे तो उन्होंने पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ा था। उनके पास दो राज्यों का कार्यभार होने और व्यस्तता के कारण ऐसा किया था। इसके अलावा पूर्व जयराम ठाकुर सरकार के समय राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने भी अभिभाषण अधूरा छोड़ा था। तब विपक्ष में बैठे कांग्रेस विधायकों के विरोध के कारण उन्होंने अभिभाषण पूरा नहीं पढ़ा था व सदन में खूब हंगामा हुआ था।

सदन में दिखी परंपरा से अलग तस्वीर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में इस बार परंपरा से अलग तस्वीर देखने को मिली। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के बाद जहां सामान्यत: धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती रही है। वहीं इस बार सरकार सीधे केंद्र सरकार द्वारा बंद की गई राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के मुद्दे पर सदन में बहस प्रारंभ की।

यह भी पढ़िए...

विस का बजट सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त

COMMENTS (0)

RELATED POST

भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, अवैध निर्माण का भंडाफोड़ | Rajasthan News

भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, अवैध निर्माण का भंडाफोड़ | Rajasthan News

राजस्थान के भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 8 मजदूर जिंदा जल गए। जानिए हादसे की वजह, प्रशासन की कार्रवाई और घायलों की स्थिति पर पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 16, 20264:33 PM

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।

Loading...

Feb 16, 20263:02 PM

यूपी: छह जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... तीन गिरफ्तार

यूपी: छह जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... तीन गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के छह जिला कोर्ट लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और शासन के बीच हड़कंप मच गया। भनक लगते हीं आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Loading...

Feb 16, 20262:44 PM

नौ जजों की सुप्रीम बेंच मंदिर में महिला भेदभाव केस की करेगी सुनवाई 

नौ जजों की सुप्रीम बेंच मंदिर में महिला भेदभाव केस की करेगी सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की बेंच 7 अप्रैल-2026 से धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के भेदभाव के मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी। इस मामले में प्रमुख रूप से केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी पक्ष अपनी लिखित दलीलें 14 मार्च तक जमा करें।

Loading...

Feb 16, 20262:12 PM

धमकी: गुजरात को बना देंगे खालिस्तान और स्कूल में होगा ब्लास्ट

धमकी: गुजरात को बना देंगे खालिस्तान और स्कूल में होगा ब्लास्ट

गुजरात में आज यानी सोमवार को 30 से ज्यादा स्कूलों को एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस विभाग को इसकी सूचना मिली तो पुलिस की टीमें बम निरोधक और खोजी दस्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं।

Loading...

Feb 16, 20261:38 PM