कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जहां दस लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर ये घटना हुई। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसके बाद बस पूरी तरीके से जल गई।

बस को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी और उसमें तुरंत आग लग गई।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जहां दस लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर ये घटना हुई। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसके बाद बस पूरी तरीके से जल गई। बस से कुछ यात्री निकलने में सफल हुए, लेकिन कुछ अंदर ही फंस गए। पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही निजी स्लीपर कोच बस को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी और उसमें तुरंत आग लग गई। चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गोरलाथु क्रॉस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर यह सड़क दुर्घटना हुई। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
डीएनए टेस्ट से होगी शवों की पहचान
हालांकि कुछ रिपोटे में मृतकों का आंकड़ा 17 बताया जा रहा है। बस में 30 से ज्यादा यात्री थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 2.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। ज्यादातर यात्रियों ने टिकट आनलाइन बुक किए थे। इससे पुलिस को उनके फोन नंबर मिल गए हैं। उनके परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जले हुए शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।
डिवाइडर पार कर बस से टकराया ट्रक
हिरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर को पार कर गया और बेंगलुरु से शिवमोगा जा रही एक बस से टकरा गया। पुलिस का कहना है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका पास के ही अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की शुरुआती जांच में ट्रक चालक की लापरवाही की बात सामने आई है। ट्रक से हुई भीषण टक्कर के चलते बस में तुरंत ही आग लग गई थी और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसकी वजह से पुलिस को बचाव कार्य करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दु:ख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में हुए सड़क हादसे पर दु:ख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा-कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से गहरा दु:ख हुआ है। अपनों को खोने वालों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
शीशा तोड़कर लोग निकले बाहर
बस के भीतर मौजूद कुछ यात्रियों और अन्य चश्मदीदों उन हादसे के भयानक मंजर को साझा किया है। इस घटना में किसी तरीके से बचे हुए एक यात्री ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद यात्री चिल्ला रहे थे। जिस दौरान ये हादसा वह सो रहा था, टक्कर के बाद वह सीट से नीचे गिर गया। यात्री का कहना है कि उसने अपने चारों ओर आग देखी, दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं खुला। शीशा तोड़कर लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। उनमें से कुछ लोग दूसरों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। इसलिए यह मुश्किल हो गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज की FIR। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली कमियां।
केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी सूची।
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और सौरव दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष के बीच फिर हिंसा भड़की। 48 घंटे में 10 लोगों की मौत, कांगपोकपी में व्यक्ति का सिर कलम। नागा संगठन ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम।
चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन। जानिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के लाइव अपडेट्स।
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे देश के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि के लिए हमेशा खुले हैं। इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा मिलने का समय मांगे जाने पर सीजेआई ने बताया कि उन्होंने विपक्ष को मुलाकात संभव न हो पाने का कारण लिखित रूप से भेज दिया है।
भारतीय नौसेना की ताकत में एक और ऐतिहासिक इजाफा हुआ है। सोमवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में स्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट मंगरोल को आधिकारिक तौर पर नौसेना के बेड़े में कमिशन (शामिल) कर लिया गया है।
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में खराबी के कारण अचानक आग लग गई। विमान को सुरक्षित हैदराबाद डायवर्ट किया गया। पढ़ें इस डरावनी घटना की पूरी विस्तृत रिपोर्ट।