×

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद अश्विन ने आईपीएल से भी संन्यास लिया 

आईपीएल 2025 में अश्विन सीएसके का हिस्सा थे। टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। ऐसे में अगले सीजन में टीम बड़े बदलावों के साथ उतर सकती हैं।

By: Prafull tiwari

Aug 27, 202510:49 PM

view19

view0

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद अश्विन ने आईपीएल से भी संन्यास लिया 

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अब आईपीएल को भी अलविदा कह दिया है। अश्विन ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम दी। अश्विन ने एक्सश् पर लिखा, खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है। लेकिन, विभिन्न लीगों में खेलने की संभावनाएं आज से शुरू हो रही हैं। इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। आईपीएल और बीसीसीआई का विशेष तौर पर शुक्रिया। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।

आईपीएल 2025 में अश्विन सीएसके का हिस्सा थे। टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। ऐसे में अगले सीजन में टीम बड़े बदलावों के साथ उतर सकती हैं। अश्विन के सोशल मीडिया पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बेशक आईपीएल में खेलते हुए नहीं दिखेंगे, लेकिन दूसरी क्रिकेट लीग में खेलते हुए वह दिख सकते हैं। संभवतरू वह देश के बाहर खेली जाने वाली टी20 लीग में खेलते दिख सकते हैं। गौरतलब है कि बीसीसीआई भारत के अंतरराष्ट्रीय या घरेलू क्रिकेट से जुड़े किसी भी मौजूदा खिलाड़ी को विदेशी टी20 लीग में खेलने की छूट नहीं देता है। हालांकि, अब अश्विन संन्यास के बाद इन लीग में खेल सकते हैं।

अश्विन की शानदार रहा आईपीएल करियर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तरह अश्विन का आईपीएल करियर भी शानदार रहा है। 2008 से 2025 के बीच वह चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। पंजाब किंग्स के वह कप्तान भी रहे हैं। 220 आईपीएल मैचों की 98 पारियों में 833 रन बनाने वाले अश्विन ने 187 विकेट लिए हैं। आईपीएल इतिहास के वह पांचवें सफलतम गेंदबाज हैं।

अश्विन ने दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा 
अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। आर अश्विन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बेहद यादगार रहा है। उनका नाम विश्व के श्रेष्ठतम ऑफ स्पिनर्स में शुमार किया जाता है। 2010 से 2024 के बीच 106 टेस्ट में 537 विकेट, 116 वनडे में 156 विकेट और 65 टी20 में 72 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन एक बल्लेबाज के रूप में भी सफल रहे हैं। 6 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 3,503 रन बनाए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

डब्ल्यूटीए फाइनल्स : स्वियाटेक को हराकर एनिसीमोव ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

1

0

डब्ल्यूटीए फाइनल्स : स्वियाटेक को हराकर एनिसीमोव ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

मुकाबले का दूसरा सेट भी काफी कड़ा रहा। एनिसीमोव ने तीसरे गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट बचाकर अपनी सर्विस बचाई। दोनों ने 5-4 तक अपनी सर्विस बनाए रखी। स्वियाटेक के पांचवें सर्विस गेम में, अमेरिकी खिलाड़ी ने एक महत्वपूर्ण लेट ब्रेक का मौका भुनाया और मैच को बराबर करने के लिए सेट 6-4 से जीत लिया।

Loading...

Nov 06, 20256:09 PM

विश्व कप जीतने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारतीय महिला टीम की मुलाकात

1

0

विश्व कप जीतने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारतीय महिला टीम की मुलाकात

रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। टीम के लिए शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में इतने ही रन बनाए।

Loading...

Nov 06, 20256:06 PM

'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के लिए मंधाना, वोल्वार्ड्ट और गार्डनर का नाम शॉर्टलिस्ट  

1

0

'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के लिए मंधाना, वोल्वार्ड्ट और गार्डनर का नाम शॉर्टलिस्ट  

मंधाना ने विश्व कप में अक्टूबर में खेले गए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमश: 80, 88 और 109 रन की पारी खेली थी। इन तीनों पारियों के दम पर मंधाना का नाम अक्टूबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है।

Loading...

Nov 06, 20256:04 PM

टी20 सीरीज: स्पिनर्स का कमाल, चौथे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया 

1

0

टी20 सीरीज: स्पिनर्स का कमाल, चौथे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया 

ऑस्ट्रेलिया को 119 रन पर समेटने में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। वाशिंगटन सुंदर ने 1.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिए।

Loading...

Nov 06, 20256:01 PM

साउथ अफ्रीका टेस्ट: टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत उपकप्तान, आकाश दीप की वापसी | IND vs SA Test Squad, Schedule

1

0

साउथ अफ्रीका टेस्ट: टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत उपकप्तान, आकाश दीप की वापसी | IND vs SA Test Squad, Schedule

BCCI ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. शुभमन गिल कप्तान, ऋषभ पंत उपकप्तान. जानिए पूरी टीम, शेड्यूल और किसकी जगह हुई वापसी.

Loading...

Nov 05, 20256:41 PM