बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भाग नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की। सैकिया ने कहा-मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को हटाने का निर्देश दिया है।

बीसीसीआई ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भाग नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की। सैकिया ने कहा-मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को हटाने का निर्देश दिया है। दरअसल, बीसीसीआई ने अभिनेता शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने का निर्देश दिया है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जारी हिंसा की वजह से उन्हें हटाने की मांग उठ रही थी।
दूसरे खिलाड़ी का लेने की अनुमति
बीसीसीआई के सचिव सैकिया ने कहा-हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी।
मार्च में शुरू होगा आईपीएल
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के बीच रहमान के आईपीएल में खेलने का विरोध हो रहा है। वहां पिछले 14 दिन में 3 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। आईपीएल 2026 की शुरूआत 26 मार्च से होगी। जबकि लीग का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा।
निरुपम बोले- देश में गुस्सा और नाराजगी
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने केकेआर के मालिक शाहरुख खान से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने की अपील की । निरुपम ने कहा- जब पूरा देश बांग्लादेश को लेकर गुस्से और नाराजगी में है। हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से हटा दें।
देवकीनंदन बोले- शाहरुख माफी मांगे
इधर, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा-बांग्लादेश में हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और उनकी बहनों और बेटियों का रेप किया जा रहा है। शाहरुख खान इस बात को समझें और क्रिकेटर को टीम से निकालें। माफी और पछतावे के तौर पर, 9.2 करोड़ जो उस क्रिकेटर को दिए जा रहे हैं। उन्हें वहां मारे जा रहे हिंदू बच्चों के परिवारों को दिए जाने चाहिए।
संगीत सोम बोले- शाहरुख खान जैसे लोग गद्दार
भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। ऐसे में वहां के खिलाड़ियों को खरीदना, यह तो देश के साथ गद्दारी हुई न। शाहरुख खान जैसे लोग गद्दार हैं। ये कभी पाकिस्तान का समर्थन करते हैं तो कभी बांग्लादेश का। ये हर उस देश का समर्थन करते हैं जो हिंदुओं के साथ अत्याचार करता है। जबकि ये गद्दार लोग नहीं जानते कि आपको सुपरस्टार भारत के लोगों ने बनाया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ICC की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने T20I गेंदबाजों की टॉप-10 में जगह बना ली है। इसके अलावा वनडे और टेस्ट रैंकिंग में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।