केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट से दोहा जा रहा एयर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा। पायलट ने एटीसी को विमान में खराबी की जानकारी दी और विमान को वापस केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। एअर इंडिया ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद केरल के कोझिकोड लौट आई।

केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट से दोहा जा रहा एयर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा। पायलट ने एटीसी को विमान में खराबी की जानकारी दी और विमान को वापस केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। एअर इंडिया ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद केरल के कोझिकोड लौट आई। हमने प्राथमिकता के आधार पर एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी है। इस दौरान होने वाले देरी के दौरान मेहमानों को जलपान उपलब्ध कराया गया। इसके बाद दूसरे विमान को रवाना कर दिया गया। दरअसल, एयर इंडिया की कोझिकोड से दोहा जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-375 को टेकआॅफ के कुछ समय बाद ही तकनीकी खामी की वजह से वापस कोझिकोड एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। यह फ्लाइट सुबह 9:17 बजे कोझिकोड कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। विमान बोइंग-737 था, जिसे सुरक्षा कारणों से मिड-एयर में ही डायवर्ट कर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि-हमारी ए फ्लाइट टेकआॅफ के बाद तकनीकी कारणों से कोझिकोड लौट आई। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए तुरंत वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई, देरी के दौरान रिफ्रेशमेंट्स भी उपलब्ध कराए गए। फ्लाइट फिर से रवाना हो चुकी है। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हम दोहराते हैं कि हमारी हर प्रक्रिया में सेफ्टी सबसे अहम है।
गौरतलब है कि एयर इंडिया के लिए यह सप्ताह कुछ मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन राहत की बात ये रही कि आए दिन विमान से जुड़ी हो रही घटनाओं में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।