स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट में नए साल के पहले दिन ही भीषण धमाको हो गया। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्विस पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया धमाका किस कारण से हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की बात कही है।

नए साल के पहले दिन ही भीषण धमाको हो गया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट में नए साल के पहले दिन ही भीषण धमाको हो गया। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्विस पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया धमाका किस कारण से हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की बात कही है। मृतकों की संख्या अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। विस्फोट स्थानीय समयानुसार 01:30 बजे (00:30 जीएमटी) कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ। दरअसल, स्विट्जरलैंड के मशहूर शहर क्रांस-मोंटाना में नए साल के जश्न के दौरान एक बार में हुए विस्फोट और आग से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वालेस कैंटन पुलिस के अनुसार, न्यू ईयर ईव सेलिब्रेशन के दौरान क्रांस-मोंटाना के ले कॉन्स्टेलेशन नाम के बार में एक या एक से ज्यादा धमाके हुए, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। यह आग रात करीब 1:30 बजे भड़की। उस समय बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
एंबुलेंस तैनात, घायल अस्पताल में भर्ती
पुलिस प्रवक्ता गेटन लाथियन ने एएफपी से बातचीत में बताया कि विस्फोट का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कई एंबुलेंस तैनात की गईं, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एयर-ग्लेशियर्स हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की।
बड़ी संख्या में पहुंचे थे सैलानी
पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0848 112 117 जारी किया है। साथ ही मामले की जानकारी देने के लिए सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। क्रांस-मोंटाना में बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने देश के विकास के लिए 2,19,353 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इसमें सेमीकंडक्टर 2.0, वाराणसी एलिवेटेड कॉरिडोर और यूरिया नीति सहित कई बड़ी घोषणाएं शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा इलाके में एक 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुए धमाके से फैली आग में 2 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। प्रशासन ने बिल्डिंग मालिक को हिरासत में लिया है।
भारत और UK के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू हो गया है। जानें कैसे स्कॉच व्हिस्की, लग्जरी कारें और फैशन ब्रांड्स सस्ते होंगे और भारतीय निर्यातकों को कैसे मिलेगा ग्लोबल मार्केट का लाभ।
जानिए देश के मानसून का हाल। जहाँ एक ओर राजस्थान, दिल्ली और एमपी में गर्मी बढ़ी है, वहीं पूर्वी भारत में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ओडिशा और असम के ताजा हालात यहाँ पढ़ें।
कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड-2026 में भारत ने इतिहास रच दिया है। 87 देशों के बीच भारतीय टीम ने पहला स्थान हासिल किया। सबसे खास बात यह रही कि भारतीय टीम के सभी पांचों छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते और इनमें से चार छात्र कोटा कोचिंग से जुड़े रहे।
उत्तर प्रदेश के तीन बड़े मंदिर-मस्जिद विवादों में हिंदू-मुस्लिम पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता ठुकराई। जानिए ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद की वर्तमान स्थिति।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की SIT को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट और CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। जानें ताजा अपडेट।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों का काफिला दुर्घटनाग्रस्त। रामबन में ब्रेक फेल होने से दो बसें और एक कार टकराई, 18 श्रद्धालु घायल। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी आपराधिक केस में सह-आरोपी को दूसरे आरोपी की माफी याचिका का विरोध करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अगर कोई आरोपी सरकारी गवाह बनता है, तो अन्य सह-आरोपियों के पास मुकदमे के दौरान जिरह के जरिए उसकी विश्वसनीयता को चुनौती देने का पूरा मौका होता है।
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बयानों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का खुला न्योता दिया है।