अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी, बताया - नए कैप्टन को तैयार करने का सही समय 

रहाणे ने लिखा, "मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मुंबई क्रिकेट टीम के साथ अपनी यात्रा जारी रखूंगा ताकि हम और अधिक ट्रॉफी जीत सकें।

By: Prafull tiwari

Aug 21, 20258:17 PM

view1

view0

अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी, बताया - नए कैप्टन को तैयार करने का सही समय 

मुंबई । दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट के अगले सीजन (2025-26) की शुरुआत से पहले मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। रहाणे ने सोशल मीडिया के माध्यम से कप्तानी छोड़ने की घोषणा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रहाणे ने लिखा, "मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही है। नया घरेलू सत्र शुरू होने वाला है। मेरा मानना ​​है कि नए कप्तान को तैयार करने का सही समय है। इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।"

रहाणे ने लिखा, "मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मुंबई क्रिकेट टीम के साथ अपनी यात्रा जारी रखूंगा ताकि हम और अधिक ट्रॉफी जीत सकें। आने वाले सीजन का बेसब्री से इंतजार है।" अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। मुंबई रहाणे की कप्तानी में 2024-25 के रणजी सीजन में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। मुंबई ने पिछले सीजन में सैयद मुश्ताक अली और ईरानी ट्रॉफी जीती थी। रहाणे का इसमें अहम रोल रहा था। मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे थे।

अजिंक्य रहाणे का नाम मुंबई क्रिकेट के दिग्गजों में शुमार है। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई के लिए सर्वाधिक रन और शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। पहले नंबर पर वसीम जाफर हैं। रहाणे ने 2007 से 2025 के बीच 76 मैचों की 124 पारियों में 19 शतक लगाते हुए 5,932 रन बनाए हैं। जाफर ने 1997 से लेकर 2015 के बीच 100 मैचों की 159 पारियों में 29 शतक लगाते हुए 8,178 रन बनाए हैं।

घरेलू करियर में रहाणे ने अब तक 201 प्रथम श्रेणी मैचों की 340 पारियों में 45.16 की औसत से 14,000 रन, 192 लिस्ट ए मैचों की 187 पारियों में 39.84 की औसत से 6,853 रन और 284 टी20 मैचों की 267 पारियों में 29.92 की औसत से 7,242 रन बनाए हैं। रहाणे 2023 से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 85 टेस्ट में 5,077 रन, 90 वनडे मैचों में 2,962 रन और 20 टी20 मैचों में 375 रन बनाए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ब्रोंको टेस्ट क्या है, यो-यो टेस्ट के रहते इसकी जरूरत भारतीय टीम को क्यों पड़ी?

1

0

ब्रोंको टेस्ट रग्बी खेल से जुड़ा हुआ है। इसे खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर और सहनशक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। ब्रोंको टेस्ट में खिलाड़ी को लगातार दौड़ना होता है।

Loading...

Aug 21, 20258:20 PM

अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी, बताया - नए कैप्टन को तैयार करने का सही समय 

1

0

अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी, बताया - नए कैप्टन को तैयार करने का सही समय 

रहाणे ने लिखा, "मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मुंबई क्रिकेट टीम के साथ अपनी यात्रा जारी रखूंगा ताकि हम और अधिक ट्रॉफी जीत सकें।

Loading...

Aug 21, 20258:17 PM

श्रीनगर में खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 की शुरुआत

मेघालय के कोच इयान ने इस आयोजन पर खुशी जताते हुए बताया कि उन्हें अपनी टीम से कुछ मेडल्स की उम्मीद है। वहीं, असम के कोच ने कहा, "वाटर स्पोर्ट्स को डेवलप करने के लिए यह बहुत अच्छा आयोजन है। असम भी रोइंग में हिस्सा ले रहा है।"

Loading...

Aug 21, 20258:15 PM

एशिया कप : टी20 टीम में लंबे समय बाद वापसी, कप्तान सूर्या ने किया शुभमन गिल का स्वागत

सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को टीम की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरे विचार से शुभमन गिल ने भारत की ओर से आखिरी बार श्रीलंका दौरे पर टी20 मैच खेला था।

Loading...

Aug 19, 20257:37 PM

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, शेफाली वर्मा को नहीं मिला मौका

शानदार प्रदर्शन के चलते प्रतिका रावल और हरलीन देओल को विश्व कप टीम में स्थान मिला है। इनके अलावा रेणुका सिंह भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

Loading...

Aug 19, 20256:47 PM