ग्राम पंचायत वर्धा में सरंपच- सचिव धुंधले बिल लगाकर कर रहे लाखों रुपए की राशि का आहरण, जिम्मेदार अधिकारी नही कर रहे कार्रवाही

सिलवानी। तहसील की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार, शासकीय योजनाओ के क्रियांवयन में मनमानी, घटिया निर्माण, आदि योजनाओं में जिम्मेदारो के द्वारा की जा रही मनमानी से शासकीय राशि का दोहन किया जा रहा है। लेकिन जिला पंचात व जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी आंख बंद कर तमाशवीन बने हुए हुए देखे जा रहे हैं। तहसील की ग्राम पंचायत वर्धा में सरंपच- सचिव के द्वारा पंचायत पोर्टल पर धुंधले बिल लगा कर लाखों रुपए की राशि का आहरण किया जा रहा हे। भ्रष्टाचार और पंचायत सचिवों द्वारा की जा रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए शासन ने पंचायत दर्पण पोर्टल लांच किया था। इसमें कार्य से संबंधित जानकारी अपलोड करना है ताकि आम आदमी भी पोर्टल पर काम की हकीकत को देख सकें और यदि पोर्टल के हिसाब से काम नहीं हुआ है तो उसकी शिकायत कर सके। यहां पर पंचायत सचिव पोर्टल पर जो जानकारी अपलोड कर रहे हैं। वह ऐसी जानकारी अपलोड कर रहे हैं, जो न तो पढ़ने में आ रहा है न समझने में आ रहा है। खास बात यह है कि इस जानकारी को मूल्यांकनकर्ता और अफसर भी भुगतान करवा रहे हैं, जिससे न केवल शासन की आंखों में धूल झोंक रहे हैं तो दूसरी ओर बड़ पैमाने पर फर्जी बिल लगाकर शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक ओर प्रदेश की सरकार चाह रही है कि सब कुछ पारदर्शिता हो जो हो रहा वह ऑनलाइन और पोर्टल के जरिये सब देख सके कि क्या कार्य हुएए कितना कार्य हुआए बिल किसका लगाए कौन सही या गलतए सब दिखाई पड़े की सही गलत क्या हैंए लेकिन धुंधले बिलों को पोर्टल में लग कर फर्जी बिलों का भुगतान करा रहे हैं।
आला अधिकारी मौन नहीं करते कार्रवाई
धुंधले बिल से यह जाहिर नहीं हो पाता है कि बिल सही लगा है या गलत। उच्चाधिकारी इसको रोक क्यों नहीं पा रहे हैं। यह भी एक बडा सवाल है कि कहीं उच्चाधिकारियों की रजामंदी से यह सब तो नहीं हो रहा है, शायद इसी वजह से उच्चाधिकारी मौन रहते हैं, अधिकारी पंचायतों के कर्मचारियों के काले कारनामों या धुंधले बिल, बिना सामान खरीदे के बिल का कभी जांच तक नहीं करते हैं।
सिलवानी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली पंचायतों में धुंधले बिलों को पोर्टल पर अपलोड करना आम बात हो गई है। पंचायत सचिव के द्वारा हजारों बिलों को धुंधला कर के अपलोड कर आम जनता को भ्रमित किया जा रहा हैए लेकिन जनपद प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। सीमेंट के दुकान से स्टेशनरी खरीदी का फर्जी बिल या खरीदे गए समान के के दुगने बिल का भुगतान कराया जा रहा है।
जनपद सीईओ कार्रवाही करने में अक्षम
जनपद पंचायत सिलवानी में पदस्थ सीईओ जिन पर कि राजनैतिक संरक्षण होना बताया जा रहा है वह विवादग्रस्त व भ्रष्टाचार में आरोपित ग्राम पंचातयो पर कार्रवाही करने में अक्षम साबित हो रही है। योजनाओं में अनियमित्ता बरतने वाली ग्राम पंचायतो पर कार्रवाही को लेकर मीडिया द्वारा सवाल किया जाता है तो हमेशा ही रटारटाया जबाव मिलता है कि जांच दरल बना कर मामले की जांच कराई जाएगी लेकिन ना तो जांच दल का पता चलता और ना ही की गई कार्रवाही का।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुना बायपास पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक ही परिवार के लोग सवार थे।
मध्य प्रदेश में चक्रवात और टर्फ सिस्टम सक्रिय होने से भोपाल-ग्वालियर सहित 45 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट। रीवा और सिवनी में बिजली गिरने से 4 की मौत। जबलपुर-पन्ना में ओलावृष्टि की संभावना। जानें ताजा मौसम अपडेट।
भोपाल के शारदा विहार में आरएसएस की दो दिवसीय समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है। जानें संघ शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना और भाजपा समेत अन्य संगठनों की भागीदारी पर लेटेस्ट अपडेट।
सतना के निजी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद हंगामा, परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया। विवाद के बाद अस्पताल ने इलाज का पैसा लौटाया, पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
सतना जिले में तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। खड़ी और कटी फसल प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी।
जबलपुर से अयोध्या धाम के लिए नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू, 13 ट्रिप तक संचालन। सतना सहित कई स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को बेहतर सुविधा और त्योहार सीजन में बड़ी राहत मिलेगी।
दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू या क्यूरेटिव पिटीशन दायर की जाए।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी देख प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।
मध्यप्रदेश के मंडला जिले के एनएच-30 स्थित मंडला-रायपुर मार्ग पर देर रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।