×

 एशिया कप, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, त्रिकोणीय सीरीज, बाबर आजम 

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने दिसंबर 2024 के बाद से पाकिस्तान के लिए टी20 फॉर्मेट में हिस्सा नहीं लिया है। माना जा रहा था कि एशिया कप जैसे बड़े इवेंट के लिए पीसीबी इन दोनों खिलाड़ियों को मौका देगी, लेकिन पीसीबी ने दोनों को बाहर रखा है।

By: Prafull tiwari

Aug 17, 20256:15 PM

view29

view0

 एशिया कप, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, त्रिकोणीय सीरीज, बाबर आजम 

नई दिल्ली । 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टीम एशिया कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज में भी भाग लेगी। पीसीबी ने पूर्व कप्तान बाबर आजम और वनडे टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान को मौका नहीं दिया है। बाबर-रिजवान को मौका न दिया जाना इस बात का इशारा है कि पीसीबी टी20 फॉर्मेट में इन दोनों खिलाड़ियों से आगे बढ़ चुका है। 

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने दिसंबर 2024 के बाद से पाकिस्तान के लिए टी20 फॉर्मेट में हिस्सा नहीं लिया है। माना जा रहा था कि एशिया कप जैसे बड़े इवेंट के लिए पीसीबी इन दोनों खिलाड़ियों को मौका देगी, लेकिन पीसीबी ने दोनों को बाहर रखा है। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में रिजवान और बाबर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

पीसीबी ने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फखर जमान, मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज खुशदिल शाह को अनुभवी खिलाड़ियों के रूप में मौका दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को भी मौका दिया गया है। हसन नवाज, सलमान मिर्जा और सुफयान मुकिम जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। टीम की कमान सलमान अली आगा के पास ही है।

पाकिस्तान को एशिया कप 2025 से पहले अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेलनी है। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। टूर्नामेंट पाकिस्तान के लिए एशिया कप की तैयारी के लिए एक बड़ा अवसर है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। शेष दो टीमें ओमान और यूएई हैं। पाकिस्तान का एशिया कप में पहला मैच 12 सितंबर को ओमान के साथ है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को खेला जाना है।

एशिया कप और टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम : सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मुकिम।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IND vs PAK T20 World Cup: उस्मान तारिक और हैंडशेक विवाद पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

IND vs PAK T20 World Cup: उस्मान तारिक और हैंडशेक विवाद पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

भारत-पाक महामुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक की मिस्ट्री बॉलिंग और हैंडशेक विवाद पर खुलकर बात की। जानिए कोलंबो में होने वाले इस मैच की पूरी तैयारी।

Loading...

Feb 14, 20266:15 PM

IRE vs OMAN T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को रौंदा, बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

IRE vs OMAN T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को रौंदा, बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। लॉर्कन टकर की नाबाद 94 रनों की पारी की बदौलत आयरलैंड ने 96 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Loading...

Feb 14, 20265:53 PM

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद और बाबर आजम की फॉर्म पर खुलकर बात की। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

Loading...

Feb 14, 20265:34 PM

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर किया बड़ा उलटफेर

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर किया बड़ा उलटफेर

टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर इतिहास दोहराया। 19 साल बाद फिर मिली जीत।

Loading...

Feb 13, 20263:50 PM

SA vs AFG T20 WC: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया, रबाडा और स्टब्स चमके

SA vs AFG T20 WC: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया, रबाडा और स्टब्स चमके

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर! अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया। जानें मैच का पूरा हाल, स्कोरकार्ड और टर्निंग पॉइंट।

Loading...

Feb 11, 20263:57 PM