×

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर प्रहार: बीजापुर में दो वर्दीधारी नक्सलवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सेना ने लाल आतंक पर बड़ा प्रहार किया है। नक्सलियों के खात्मे की तारीख नजदीक देख जवानों ने अभियान तेज कर दिया है। अब दावा किया जा रहा है कि गिने-चुने नक्सली ही राज्य में बचे हैं।

By: Arvind Mishra

Feb 26, 202610:56 AM

view5

view0

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर प्रहार: बीजापुर में दो वर्दीधारी नक्सलवादी ढेर

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो वर्दीधारी नक्सलवादियों को मार गिराया है।

  • नक्सलियों से हथियार और विस्फोटक किए गए बरामद
  • इंद्रावती नदी के पास हुई मुठभेड़ में मिली बड़ी सफलता
  • मारे गए दोनों नक्सलवादियों की पहचान में जुटे जवान
  • जंगल क्षेत्रों में माओवादियों के खिलाफ अभियान तेज

बीजापुर। स्टार समाचार वेब

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सेना ने लाल आतंक पर बड़ा प्रहार किया है। नक्सलियों के खात्मे की तारीख नजदीक देख जवानों ने अभियान तेज कर दिया है। अब दावा किया जा रहा है कि गिने-चुने नक्सली ही राज्य में बचे हैं। दरअसल, बीजापुर के थाना जांगला क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती नदी के पास हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो वर्दीधारी नक्सलवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, 12 बोर राइफल, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। एसपी बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

नक्सली गतिविधियों पर बढ़ा दबाव

मुठभेड़ के बाद इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में मारे गए नक्सलियों की पहचान और उनके संगठनात्मक दायित्वों की पुष्टि की जा रही है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि बीजापुर जिले के सीमावर्ती और जंगल क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया गया है। सुरक्षा बलों की सक्रियता के चलते नक्सली गतिविधियों पर दबाव बढ़ा है और आने वाले दिनों में अभियान और तेज होने की संभावना है।

22 लाख के इनामी की साथियों ने की हत्या

उधर, ओडिशा के कंधमाल जिला में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहे 22 लाख के इनामी नक्सली कमांडर अन्वेष उर्फ रेनू की उसके ही साथियों ने हत्या कर दी। दारिंगबाड़ी थाना क्षेत्र के पकरी जंगल से पुलिस ने उसका सड़ा-गला शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, अन्वेष छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला का निवासी था। वह केकेबीएन (कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़) डिवीजन में डिविजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) और लड़ाकू दस्ते का प्लाटून कमांडर था।

आत्मसमर्पण की तैयारी बनी मौत की वजह

कंधमाल के एसपी हरीश बीसी ने बताया कि अन्वेष कुछ अन्य नक्सली कैडरों के साथ ओडिशा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहा था। संगठन के भीतर उसके इस फैसले का विरोध हो रहा था। सूचना के अनुसार, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव जंगल में दफना दिया गया। बाद में पुलिस को जानकारी मिलने पर शव को जमीन से निकाला गया।  पुलिस को आशंका है कि ओडिशा के वांटेड नक्सली कमांडर सुकरू और उसके दस्ते ने इस वारदात को अंजाम दिया।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

40,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस... ईडी के सामने पेश हुए अनिल अंबानी 

40,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस... ईडी के सामने पेश हुए अनिल अंबानी 

उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज यानी गुरुवार को अनिल अंबानी दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों द्वारा किए गए बैंक ऋण धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराया।

Loading...

Feb 26, 202612:34 PM

भारत की बेटी ने कहा- जम्मू-कश्मीर हमारा था, है और हमेशा रहेगा 

भारत की बेटी ने कहा- जम्मू-कश्मीर हमारा था, है और हमेशा रहेगा 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। हाई-लेवल सेगमेंट में भारत की ओर से राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

Loading...

Feb 26, 202611:36 AM

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर प्रहार: बीजापुर में दो वर्दीधारी नक्सलवादी ढेर

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर प्रहार: बीजापुर में दो वर्दीधारी नक्सलवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सेना ने लाल आतंक पर बड़ा प्रहार किया है। नक्सलियों के खात्मे की तारीख नजदीक देख जवानों ने अभियान तेज कर दिया है। अब दावा किया जा रहा है कि गिने-चुने नक्सली ही राज्य में बचे हैं।

Loading...

Feb 26, 202610:56 AM

सोशल मीडिया पर दबदबा! मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले नेता

सोशल मीडिया पर दबदबा! मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर दबदबा कायम है। मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं। मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे।

Loading...

Feb 26, 202610:16 AM

उत्तर प्रदेश: बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

उत्तर प्रदेश: बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका आपरेशन हो चुका है। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं।

Loading...

Feb 25, 20261:41 PM