उत्तर प्रदेश में अब टैक्स चोरों पर शिकंजा कसने जा रहा है। इसी भनक लगते ही राज्य के बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, राज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कारोबारियों द्वारा किए गए कारोबार के ऑडिट का आदेश जारी किया है।
By: Arvind Mishra
Nov 26, 202512:36 PM
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश में अब टैक्स चोरों पर शिकंजा कसने जा रहा है। इसी भनक लगते ही राज्य के बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, राज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कारोबारियों द्वारा किए गए कारोबार के ऑडिट का आदेश जारी किया है। प्रदेश में इसके लिए 3000 टीमें लगाई जाएंगी। सबसे पहले उन कारोबारियों की जांच होगी, जिन्होंने सालाना 50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। राज्य कर आयुक्त नितिन बंसल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विभाग के 20 जोनों को अलग अलग तीन सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर ए और सेक्टर बी में आठ-आठ जोन रखे गए हैं, जबकि सेक्टर सी में चार जोन रखे गए हैं। हर जोन में 150 ऑडिट टीमें लगाई जाएंगी।
गड़बड़ी पर गिरेगी गाज
50 करोड़ से अधिक का सालाना कारोबार करने वालों के ऑडिट के बाद इससे कम का कारोबार करने वालों की भी जांच की जाएगी। ऑडिट पूरा करने के लिए 30 जून 2026 तक का समय दिया गया है। जहां भी गड़बड़ी पाई जाएगी वहां संबंधित कारोबारी को नोटिस देने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।