×

सावधान! सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोल रहे राजद-कांग्रेस 

पीएम ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह काम पहले भी हो सकते थे लेकिन जिन्हें आपने विकास की जिम्मेदारी दी, उन्होंने आपसे जमीन लेकर नौकरी देने का काम किया। उन्होंने रेलवे में भर्ती के नाम पर आपकी जमीन लूटने का काम किया।

By: Arvind Mishra

May 30, 20251:58 PM

view7

view0

सावधान! सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोल रहे राजद-कांग्रेस 

-पीएम मोदी बोले- जब जब बिहार ने प्रगति की है, भारत शिखर पर पहुंचा है...
-लालू प्रसाद यादव पर हमला-कहा-गरीबों की जमीन अपने नाम लिखवा ली 

पटना। पीएम नरेंद्र मोदी ने दो दिन के बिहार दौरे के दूसरे और अंतिम दिन रोहतास जिले के विक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस रैली में बिहार के लिए केंद्र सरकार की विकास परियोजनाएं गिनाईं, ग्रीन एनर्जी की ओर ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), लालू यादव परिवार पर भी जमकर हमला बोला। भारत माता के जयकारे लगवा कर पीएम ने अपना संबोधन समाप्त किया। पीएम ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह काम पहले भी हो सकते थे लेकिन जिन्हें आपने विकास की जिम्मेदारी दी, उन्होंने आपसे जमीन लेकर नौकरी देने का काम किया। उन्होंने रेलवे में भर्ती के नाम पर आपकी जमीन लूटने का काम किया। गरीबों की जमीनें लिखवा ली। सामाजिक न्याय का उनका यही तरीका था। गरीबों को लूटकर राजशाही का मौज करना ही उनका तरीका था। पीएम मोदी ने कहा कि हम लोग चार करोड़ नए मकान, तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाने के मिशन, मुफ्त इलाज और हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। हम चाहते हैं कोई भी गरीब परिवार सरकार की योजनाओं से वंचित न रह पाए। मुझे खुशी है कि बिहार सरकार भी लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। 

जेपी के सपनों का बिहार बनाना है...
पीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य दलित, गरीब, पिछड़े और अति पिछड़ों के घर तक सीधे पहुंचना है। जब सरकार खुद लाभार्थियों तक पहुंचती है तो न कोई भेदभाव होता और न भ्रष्टाचार होता है। और, तभी सच्चा सामाजिक न्याय होता है। हमें बाबा साहेब, कपूर्री ठाकुर, जगजीवन राम, और जेपी के सपनों का बिहार बनाना है। हमारा लक्ष्य विकसित बिहार और विकसित बिहार है। जब जब बिहार ने प्रगति की है, भारत दुनिया में शिखर पर पहुंचा है। मुझे विश्वास है कि हमसब मिलकर विकास की रफ्तार को और आगे बढ़ाएंगे।  

जंगलराज फैलाने वालों से बचना
मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा। जिन लोगों के अत्याचार के कारण बिहार के गरीबों को पलायन करना पड़ा। आज वही लोग सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता पाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। जंगलराज फैलाने वालों से सावधान रहे की जरूरत है। दशकों तक गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों के पास शौचालय, पक्का घर तक नहीं था। बैंक खाते नहीं थे। उन्हें बैंकों के दरवाजे पर भी घुसने नहीं दिया जाता था। दलित और गरीब बेघर थे। पीएम ने पूछा कि बिहार के लोगों की यह दुर्दशा, तकलीफ क्या यही कांग्रेस और राजद का सामाजिक न्याय था। इससे ज्यादा अन्याय कुछ नहीं हो सकता है। कांग्रेस और राजद वालों ने गरीब, पिछड़े और दलितों की तकलीफों की चिंता तक नहीं की। यह लोग विदेशियों को बिहार की गरीबी दिखाने के लिए घुमाने लाते थे।  

बिहार में वर्ल्ड क्लास वंदे भारत बन रही
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में हर तरफ फोर लेन और सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। हर तरफ तेजी से काम हो रहा है। गंगा, सोन, गंडक, कोसी समेत सभी प्रमुख नदियों पर नए पुल बन रहे हैं। हजारों करोड़ की ऐसी परियोजनाएं बिहार में नए अवसर प्रदान कर रही है। इन प्रोजक्ट से रोजगार बढ़ेंगे। बिहार में रेलवे की हालत भी तेजी से बदल रही है। आज बिहार में वर्ल्ड क्लास वंदे भारत बन रही है। रेलवे लाइन को डबल और ट्रिपल किया जा रहा है। कई जगह मल्टी ट्रैकिंग का काम चल रहा है। सासाराम में भी अब सौ से ज्यादा ट्रेनें रुकती है। यानी हम पुरानी समस्याओं को भी दूर कर रहे हैं और रेलवे का आधुनिकीकरण भी कर रहे हैं। 

नक्सली हिंसा का जल्द होगा खात्मा 
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले बिहार के कैमूर, रोहतास समेत कई इलाकों का क्या हाल था... यह यहां की जनता खूब जानती है। नक्सलवाद ने जनता को परेशान कर दिया था। उनके अत्याचार ने विकास को रोक रखा था। सीएम नीतीश के नेतृत्व में हमारी सरकार ने आज नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने की कोशिश की। उनके खिलाफ अभियान चलाया। 2014 के बाद अब देश में केवल 18 जिले नक्सलवाद से प्रभावित हैं। वह दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। शांति, सुरक्षा, शिक्षा और विकास गांव-गांव तक बिना रुकावट के पहुंचेंगे। 

देश के हर दुश्मन से है हमारी लड़ाई 
आॅपरेशन सिंदूर में दुनिया भर के लोगों ने हमारे बीएसएफ का अदम्य साहत और ताकत देखा है। मां भारती की रक्षा हमारे बीएसएफ के जवानों के लिए सबसे ऊपर है। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बिहार के इम्तियाज शहीद हो गए थे। मैं उन्हें नमन करता हूं। मैं बिहार की धरती से दोहराना चाहता हूं कि आॅपरेशन सिंदूर से भारत की जो ताकत दुश्मनों ने देखी है, वह समझ लें। आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई न रुकी है और न थमी है। आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा। हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है। फिर चाहे वह सीमा पार हो या देश के भीतर हो। 

मैंने पूरा किया अपना वचन
पीएम मोदी ने कहा कि मैं बिहार की धरती से वादा किया था कि आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती पर मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपने वचन को पूरा के पूरा करने के बाद आया हूं। जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनलोगों के घर को खंडहर में बदल दिया हैं। जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे। हमारी सेना ने कुछ ही देर में उन्हें घुटनों पर ला दिया। उनके कई ठिकाने तबाह कर दिए। यह नया भारत है। यह नए भारत की ताकत है। 

बिहार को विकास योजनाओं की सौगात
पीएम मोदी ने 48 हजार 500 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात बिहारवासियों की दी। इसके बाद भोजपुरी भाषा से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने जनता को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। कहा कि आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला। यहां करीब 50 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। आपके इस प्यार और स्नेह को मैं सिर आंखों पर रखता हूं। इतनी बड़ी तादात में माताओं और बहनों का आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं माता और बहनों को विशेष प्रणाम करता हूं।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

PM Modi Rajkot Visit 2026: तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर भारत, राजकोट में बोले पीएम मोदी

PM Modi Rajkot Visit 2026: तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर भारत, राजकोट में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन को संबोधित किया। जानें भारत की आर्थिक प्रगति, ग्रीन एनर्जी हब और नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स पर पीएम का पूरा बयान।

Loading...

Jan 11, 20265:04 PM

जानलेवा जल... देश के सात बड़े शहरों में सप्लाई हो रहा दूषित पानी 

जानलेवा जल... देश के सात बड़े शहरों में सप्लाई हो रहा दूषित पानी 

मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से 20 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इंदौर की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंदौर ही नहीं, बल्कि देश के कई बड़े शहरों में भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।

Loading...

Jan 11, 202611:10 AM

केंद्र ने दिखाई सख्ती... बैकफुट पर एक्स... अब हटाई अश्लील तस्वीरे

केंद्र ने दिखाई सख्ती... बैकफुट पर एक्स... अब हटाई अश्लील तस्वीरे

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्वीटर) ने कंटेंट को लेकर गलती मानी है। साथ ही भारत के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है। दरअसल, केंद्र सरकार के आदेश के बाद एक्स ने कई यूजर्स पर एक्शन लिया है।

Loading...

Jan 11, 202610:32 AM

गुजरात... सोमनाथ मंदिर में नमो ने किया शिव का जलाभिषेक और बजाया डमरू

गुजरात... सोमनाथ मंदिर में नमो ने किया शिव का जलाभिषेक और बजाया डमरू

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा की। सुबह शंख सर्किल पर शौर्य यात्रा निकाली।

Loading...

Jan 11, 202610:11 AM

ठंड से ठिठुरा चंबल... उत्तराखंड में -22 डिग्री पर पारा, जम गए नदी-झरना

ठंड से ठिठुरा चंबल... उत्तराखंड में -22 डिग्री पर पारा, जम गए नदी-झरना

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ रही है। केदारनाथ धाम में तापमान -22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में नदी, नाले और झरने जम चुके हैं। कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Loading...

Jan 11, 20269:56 AM