×

आस्ट्रेलियाई पीएम ने चीनी राष्ट्रपति के साथ की बैठक, 'लाइव-फायर' अभ्यास का मुद्दा उठाया

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर आस्ट्रेलियाई तट के पास हुए चीनी सैन्य अभ्यास पर चिंता जताई।  

By: Sandeep malviya

Jul 15, 20257:15 PM

view2

view0

आस्ट्रेलियाई पीएम ने चीनी राष्ट्रपति के साथ की बैठक, 'लाइव-फायर' अभ्यास का मुद्दा उठाया

बीजिंग।  आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर आस्ट्रेलियाई तट के पास हुए चीनी सैन्य अभ्यास पर चिंता जताई। उन्होंने ताइवान पर आस्ट्रेलिया की नीति को दोहराया और व्यापार संबंध सुधारने पर चर्चा की। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में प्रयास माना जा रहा है। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उस 'लाइव-फायर नौसैनिक अभ्यास' को लेकर शिकायत की, जो आस्ट्रेलिया के तट के पास किया गया था और जिसकी वजह से कई वाणिज्यिक विमानों को अपना रास्ता बदलना पड़ा था। यह अभ्यास फरवरी में हुआ था, जिसमें चीनी युद्धपोतों का एक बेड़ा आस्ट्रेलिया के चारों ओर से होते हुए अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तस्मान सागर के ऊपर से गुजरा। यह इलाका आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच व्यस्त हवाई मार्गों में से एक है।

अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं था अभ्यास: जिनपिंग

इसे चीन की सैन्य ताकत के प्रदर्शन के तौर पर देखा गया और यह उन कई मुद्दों में से एक था जिन्हें अल्बनीज ने बैठक में उठाया। प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा, राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन सैन्य अभ्यास करता है, जैसे आस्ट्रेलिया भी अभ्यास करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभ्यास अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं था, लेकिन इस बात को लेकर चिंता जताई गई कि इसकी जानकारी किस तरह दी गई और लाइव-फायर अभ्यास के तरीके पर भी सवाल उठे।

ताइवान के मुद्दे पर नहीं की कोई टिप्पणी

अल्बनीज ने यह भी कहा कि ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका अपने सहयोगियों पर जो दबाव बना रहा है, उसके बारे में राष्ट्रपति शी ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा, मैंने ताइवान पर आस्ट्रेलिया की स्थिति दोहराई, जिसमें यथास्थिति का समर्थन करते हैं। आस्ट्रेलिया, चीन की 'एक चीन नीति' के तहत चीन को ही एकमात्र वैध सरकार और ताइवान को चीन का हिस्सा मानता है। 

अल्बनीज ने चीन के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात

इस वर्ष आस्ट्रेलिया और चीन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की 10वीं वर्षगांठ है और दोनों सरकारों ने इस समझौते की समीक्षा कर आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाने पर सहमति जताई है। जिनपिंग के साथ बैठक के बाद अल्बनीज ने चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग और नेशनल पीपल्स कांग्रेस के प्रमुख झाओ लेजी से भी मुलाकात की। बैठक की शुरूआत में शी जिनपिंग ने कहा कि मतभेदों को एक तरफ रखकर समान विषयों की तलाश की नीति हमारे दोनों देशों और लोगों के मूल हितों के अनुकूल है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

यूरोपीय संघ ने गूगल पर लगाया 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना

2

0

यूरोपीय संघ के नियामकों ने शुक्रवार को गूगल पर 2.95 बिलियन यूरो (3.5 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया। 

Loading...

Sep 05, 2025just now

डेविड लैमी नए डिप्टी पीएम नियुक्त, एंजेला रेयनर के इस्तीफे के बाद फैसला

3

ब्रिटेन में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट में बदलाव करते हुए विदेश मंत्री डेविड लैमी को उप प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) नियुक्त किया है। 

Loading...

Sep 05, 2025just now

अमेरिका और पनामा का प्रस्ताव, हैती में गिरोहों से निपटेगा 5550 सैनिकों वाला नया बल

5

अमेरिका और पनामा ने संयुक्त राष्ट्र से हैती में 5,550 सदस्यों वाले नए अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती के लिए मंजूरी मांगी है, जिसे गिरोहों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेने की शक्ति होगी। हैती में राष्ट्रपति की हत्या के बाद गिरोहों ने राजधानी के 90% हिस्से पर कब्जा कर लिया है और अपराध तेजी से बढ़े हैं।

Loading...

Sep 04, 20256:16 PM

एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था अन्यायपूर्ण, बदल रहा अब शक्ति संतुलन : पुतिन 

7

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि अब शक्ति संतुलन बदल रहा है। उन्होंने एक ऐसी बहुध्रुवीय दुनिया की पैरवी की, जहां सभी देश बराबरी के साथ काम करें और कोई भी श्रेष्ठता न थोपे। 

Loading...

Sep 04, 20256:14 PM

कांटे की टक्कर में तीसरी बार चुने गए जमैका के पीएम होलनेस 

6

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने आम चुनाव के कड़े मुकाबले में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। वहीं विपक्षी नेता मार्क गोल्डिंग ने हार स्वीकार की।  सत्तारूढ़ जमैका लेबर पार्टी ने अपराध में गिरावट और आर्थिक सुधार को चुनावी मुद्दा बनाया था। 

Loading...

Sep 04, 20256:12 PM