×

अमेरिका और पनामा का प्रस्ताव, हैती में गिरोहों से निपटेगा 5550 सैनिकों वाला नया बल

अमेरिका और पनामा ने संयुक्त राष्ट्र से हैती में 5,550 सदस्यों वाले नए अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती के लिए मंजूरी मांगी है, जिसे गिरोहों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेने की शक्ति होगी। हैती में राष्ट्रपति की हत्या के बाद गिरोहों ने राजधानी के 90% हिस्से पर कब्जा कर लिया है और अपराध तेजी से बढ़े हैं।

By: Sandeep malviya

Sep 04, 20256:16 PM

view22

view0

अमेरिका और पनामा का प्रस्ताव, हैती में गिरोहों से निपटेगा 5550 सैनिकों वाला नया बल

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका और पनामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से आग्रह किया है कि हैती में बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए 5,550 सदस्यों वाले एक नए अंतरराष्ट्रीय बल को मंजूरी दी जाए और इस बल को गिरोहों के सदस्यों को हिरासत में लेने की शक्ति भी दी जाए। दोनों देशों ने यूएनएससी के सामने एक मसौदा रखा है, जिसमें हैती में पहले से तैनात केन्या के अगुवाई वाले बल को बदलने की बात कही गई है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

राजधानी के 90 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर चुके गिरोह

सबसे पहले केन्या के सैनिक जून 2024 में हैती पहुंचे थे। बल में शुरूआत में सैनिकों की संख्या ढाई हजार होनी थी, लेकिन फंड की कमी के कारण इस संख्या को फिहलाल एक हजार से भी कम रखा गया है। हैती में 2021 में राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज की हत्या के बाद से गिरोहों की ताकत काफी बढ़ गई है। ये गिरोह अब राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के नब्बे फीसदी हिस्से पर कब्जा कर चुके हैं और गांवों तक अपना नेटवर्क फैला चुका हैं। इन गिरोहों के सदस्य लूटपाट, अपहरण, यौन हिंसा और दुष्कर्म जैसे अपराधों में शामिल हैं। राष्ट्रपति की हत्या के बाद से हैती में कोई निर्वाचित राष्ट्रपति नहीं है। 

छह पन्नों के मसौदे में क्या कहा गया?

छह पन्नों के मसौदे में हैती का धन्यवाद किया गया है कि उसने इस अंतरराष्ट्रीय बल का नेतृत्व किया, लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की फरवरी में कही गई बात को दोहराया गया है कि यह बल गिरोहों के बढ़ते प्रभाव को रोकने में विफल रहा है, इसलिए इसे और मजबूत करने की जरूरत है। अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत डोरोथी शीया ने 28 अगस्त को कहा था कि अमेरिका एक नए गिरोह दमन बल के लिए संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी चाहता है। यह मसौदा प्रस्ताव कहता है कि यह नया बल हैती सरकार के सहयोग से एक साल तक काम करेगा और उसे गिरोहों के जुड़े लोगों को पकड़ने और हिरासत में लेने की शक्ति होगी। 

हैती की पुलिस और सेना के साथ मिलकर काम करेगा नया बल


इस बल में 5,500 वर्दी पहने सैनिक और पचास नागरिक होंगे, जिनका वेतन स्वैच्छिक योगदान से दी जाएगी। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया हैकि केन्या या कोई अन्य देश सैनिक या पुलिस बल देगा या नहीं। प्रस्ताव में कहा गया है कि यह बल स्वतंत्र रूप से खुफिया आधारित कार्रवाई कर गिरोहों को अलग करने, खत्म करने और उन्हें रोकने का काम करेगा, ताकि नागरिकों के खिलाफ हिंसा, मानवाधिकार हनन और हैती की संस्थाओं को कमजोर होने से रोका जा सके। यह नया बल हवाई अड्डों, बदरगाहों, स्कूलों, अस्पतालों जैसी महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा भी करेगा और हैती की पुलिस व सेना के साथ मिलकर काम करेगा। इसके साथ ही यह यह बल हैती में गैरकानूनी हथियारों की तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने में भी मदद करेगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

आज कयामत की रात... अमेरिका-इजरायल ने 7 दिन में ईरान पर गिराए 7000 बम  

आज कयामत की रात... अमेरिका-इजरायल ने 7 दिन में ईरान पर गिराए 7000 बम  

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का शनिवार को आठवां दिन है। इस बीच अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बातचीत में कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है।

Loading...

Mar 07, 202612:38 PM

तेहरान में मची तबाही, ट्रम्प ने चेताया- अभी 5 हफ्ते और चलेगा ईरान पर हमला।

तेहरान में मची तबाही, ट्रम्प ने चेताया- अभी 5 हफ्ते और चलेगा ईरान पर हमला।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज मंगलवार यानी तीन मार्च को चौथा दिन है। इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है।

Loading...

Mar 03, 202611:13 AM

इजराइल-ईरान जंग Day 3: ईरान का ब्रिटिश एयरबेस पर हमला, कुवैत में अमेरिकी जेट क्रैश, अब तक 555 की मौत।

इजराइल-ईरान जंग Day 3: ईरान का ब्रिटिश एयरबेस पर हमला, कुवैत में अमेरिकी जेट क्रैश, अब तक 555 की मौत।

इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के तीसरे दिन ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस और मिडल-ईस्ट में 6 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। खामेनेई की मौत के बाद तेहरान और यरुशलम में भारी तबाही।

Loading...

Mar 02, 20264:38 PM

पाकिस्तान पर हमला, नूर खान बेस ध्वस्त... 32 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान पर हमला, नूर खान बेस ध्वस्त... 32 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया, अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं।

Loading...

Mar 02, 202610:10 AM

पाकिस्तान के शहरों में हिंसा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बनाया निशाना, 10 की मौत

पाकिस्तान के शहरों में हिंसा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बनाया निशाना, 10 की मौत

पाकिस्तान में अमेरिकी और पश्चिमी देशों के ठिकानों पर हो रहे हमले ने एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय राजनयिक संकट खड़ा कर दिया है। वाशिंगटन ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है।

Loading...

Mar 01, 20263:57 PM