×

पाकिस्तान पर हमला, नूर खान बेस ध्वस्त... 32 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया, अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं।

By: Arvind Mishra

Mar 02, 202610:10 AM

view5

view0

पाकिस्तान पर हमला, नूर खान बेस ध्वस्त... 32 सैनिकों की मौत

अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं।

  • अफगानिस्तान ने हमले का लिया बदला
  • सैन्य कमांड सेंटरों को नुकसान पहुंचाया

काबुल। स्टार समाचार वेब

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया, अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं। इस कार्रवाई से दोनों पड़ोसी देशों के बीच हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर हुए। इसके अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन के मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप पर भी बमबारी की गई। तालिबान का दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान के कई अन्य जरूरी सैन्य कमांड सेंटरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

हालिया घुसपैठ का बदला

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह आॅपरेशन पाकिस्तानी सेना की हालिया घुसपैठ का बदला है। पाकिस्तान ने पिछले दिनों काबुल और बगराम एयरबेस पर हमले किए थे। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगान हवाई सीमा का उल्लंघन किया या कोई आक्रामक हरकत की, तो उसे और भी कड़ा और निर्णायक जवाब मिलेगा।

अब खुली जंग का ऐलान

यह तनाव तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान ने शुक्रवार को काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक की थीं। इसके कुछ घंटों बाद ही अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस पाकिस्तान की वायुसेना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसे मई 2025 में भारत के आॅपरेशन सिंदूर के समय भी निशाना बनाया गया था। उस हमले में बेस के ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा था।

पाकिस्तान के दो ड्रोन मार गिराए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने रात भर चले हमलों में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनकी 203 मंसूरी, 201 सिलाब और 205 अल-बद्र कॉर्प्स ने इन आॅपरेशनों को पूरा किया। इस दौरान 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, 10 घायल हुए और चार सैन्य चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं। अफगान सेना ने पाकिस्तान के दो सैन्य ड्रोन भी मार गिराए हैं।
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

इजराइल-ईरान जंग Day 3: ईरान का ब्रिटिश एयरबेस पर हमला, कुवैत में अमेरिकी जेट क्रैश, अब तक 555 की मौत।

इजराइल-ईरान जंग Day 3: ईरान का ब्रिटिश एयरबेस पर हमला, कुवैत में अमेरिकी जेट क्रैश, अब तक 555 की मौत।

इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के तीसरे दिन ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस और मिडल-ईस्ट में 6 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। खामेनेई की मौत के बाद तेहरान और यरुशलम में भारी तबाही।

Loading...

Mar 02, 20264:38 PM

पाकिस्तान पर हमला, नूर खान बेस ध्वस्त... 32 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान पर हमला, नूर खान बेस ध्वस्त... 32 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया, अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं।

Loading...

Mar 02, 202610:10 AM

पाकिस्तान के शहरों में हिंसा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बनाया निशाना, 10 की मौत

पाकिस्तान के शहरों में हिंसा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बनाया निशाना, 10 की मौत

पाकिस्तान में अमेरिकी और पश्चिमी देशों के ठिकानों पर हो रहे हमले ने एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय राजनयिक संकट खड़ा कर दिया है। वाशिंगटन ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है।

Loading...

Mar 01, 20263:57 PM

अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई

अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई

ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की आज यानी रविवार को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Loading...

Mar 01, 20268:39 AM

अलर्ट: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बोला- आक्रमण

अलर्ट: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बोला- आक्रमण

ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने भीषण हमला किया है। इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है, इसके अलावा ईरानी खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया है। ईरानी सरकार के कई अहम भवनों को निशाना बनाया गया है। इस वक्त ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई तेहरान में नहीं है।

Loading...

Feb 28, 20261:10 PM