ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का 89 साल की उम्र में सिडनी में निधन हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 अगस्त को उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की। सिम्पसन न सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज और बेहतरीन स्लिप फील्डर रहे, बल्कि कोच के तौर पर उन्होंने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान और बल्लेबाज बॉब सिम्पसन का शनिवार को सिडनी में निधन हो गया।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का 89 साल की उम्र में सिडनी में निधन हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 अगस्त को उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की। सिम्पसन न सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज और बेहतरीन स्लिप फील्डर रहे, बल्कि कोच के तौर पर उन्होंने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। दरअसल, सिम्पसन आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे प्रभावी शख्सियतों में से एक थे। उन्होंने 1957 से लेकर 1978 तक अपने देश के लिए 62 टेस्ट मैच खेले और 71 विकेट भी लिए। वह स्लिप के शानदार फील्डरों में गिने जाते थे। 16 साल की उम्र में उन्होंने न्यू साउथ वेल्स की तरफ से फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और पूरे करियर में कुल 21,029 रन बनाने के अलावा 349 विकेट भी अपने नाम किए।
50 टेस्ट मैच खेलने के बाद 1968 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन जब टीम पर मुसीबत आई तो उन्होंने संन्यास का फैसला वापस लिया और टीम की कप्तानी संभाली। कैरी पैकर की वर्ल्ड सीरीज के कारण कई बड़े खिलाड़ी इस लीग में खेलने चले गए थे। तब सिम्पसन ने अपना फैसला वापस लिया और कप्तानी करते हुए टीम को संभाला। उन्होंने अपने करियर में 10 शतक जमाए और ये सभी शतक उन्होंने कप्तान रहते हुए ही जमाए।
इंग्लैंड के खिलाफ 1964 में मैनचेस्टर में उन्होंने अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से निकले थे 311 रन। ये उनका टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर था। इस पारी के दौरान उन्होंने 13 घंटे लगातार बैटिंग की थी। उनकी और बिल लॉरी की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल सलामी जोड़ियों में से गिनी जाती है। इन दोनों ने 1965 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले विकेट के लिए 382 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।
साल 1986 में जब आस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल दौर से गुजर रही थी तो बोर्ड ने सिम्पसन को युवा खिलाड़ियों को निखारने के लिए बुलाया। उन्होंने कप्तान एलन बॉर्डर के साथ मिलकर ये काम शुरू किया और डीन जोंस, स्टीव वॉ जैसे खिलाड़ी निखारे। 1987 में वह सेलेक्शन पैनल में भी शामिल कर लिए गए। यहां से उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को मंच दिया और उन्हें बनाया जिसमें मार्क वॉ, शेन वॉर्न, मार्क टेलर, इयान हिली, जस्टिन लैंगर, मैथ्यू हेडन, डेमियन मार्टिन, ग्लेन मैक्ग्रा, रिकी पोटिंग जैसे नाम शामिल हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द। अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 100 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि श्रेयस अय्यर बने इंग्लैंड में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान।
महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारत की विदाई पर सुनील गावस्कर ने टीम की फिटनेस और रणनीति पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को क्यों मुख्य कारण माना।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़े उलटफेर! ब्राजील किसी तरह आगे बढ़ा, तो जर्मनी और नीदरलैंड्स जैसी दिग्गज टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। जानिए फुटबॉल में बदलती तस्वीर के मायने।
WWE समरस्लैम 2026 की घोषणा! ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी भिड़ेंगे हेल इन ए सेल मैच में। साथ ही रोमन रेंस और सेथ रॉलिंस के बीच होगा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का मुकाबला।
टी20 वर्ल्ड कप की हार के बाद एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा। क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम अपनी गलतियां सुधार पाएगी? यहाँ जानें पूरा स्क्वाड और मैच का समय।
केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला न्यूजीलैंड में FIFA सीरीज के दौरान का है। जानिए पूरी खबर और नॉकआउट मैच पर इसका क्या असर होगा।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की क्लीन स्वीप हार के बाद कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है। जानिए क्यों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला फैंस को रास नहीं आया।
फुटबॉल वर्ल्ड कप के ताजा परिणाम: लियोनल मेसी ने बनाया खास रिकॉर्ड, पुर्तगाल और कोलंबिया नॉकआउट में। जानें इंग्लैंड, क्रोएशिया और कांगो डीआर का प्रदर्शन।
बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला। जानिए टीम इंडिया के संभावित बदलाव, रिकॉर्ड और मैच से जुड़ी हर जानकारी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल और ग्रुप स्टैंडिंग देखें। जानें किन टीमों ने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई किया और कौन सी टीमें अभी भी रेस में हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह