आईपीएल-2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट की चमक कुछ बड़े नामों के बिना फीकी पड़ने वाली है। जैसे-जैसे 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला मिनी आक्शन करीब आता जा रहा है, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खुद को इस सीजन से अलग कर लिया है।

इस बार टूर्नामेंट की चमक कुछ बड़े नामों के बिना फीकी पड़ने वाली है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आईपीएल-2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट की चमक कुछ बड़े नामों के बिना फीकी पड़ने वाली है। जैसे-जैसे 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला मिनी आक्शन करीब आता जा रहा है, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खुद को इस सीजन से अलग कर लिया है। इनमें कुछ खिलाड़ियों ने तो दूसरा लीग चुन लिया है, जबकि कुछ ने संन्यास या ब्रेक का रास्ता अपनाया है। इन फैसलों ने फैंस को हैरान कर दिया है, क्योंकि ये सभी खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में अपनी खास पहचान बना चुके हैं।
मोईन अली: इंग्लैंड के अनुभवी आलराउंडर मोईन अली ने आईपीएल- 2026 में न खेलने का फैसला लिया है। पाकिस्तान सुपर लीग का रुख किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। केकेआर के लिए खेलते हुए उनका पिछला सीजन खास नहीं रहा था, लेकिन मोईन की आलराउंड क्षमताएं हमेशा चर्चा में रहती हैं।
फाफ डु प्लेसिस: साउथ अफ्रीका के दिग्गज फाफ डु प्लेसिस ने भी पाकिस्तान सुपर लीग को प्राथमिकता दी है। फाफ ने अपने संदेश में कहा-यह उनके लिए बेहद कठिन फैसला था, क्योंकि आईपीएल ने उन्हें वर्षों तक पहचान और सम्मान दिया। सीएसके-आरसीबी और दिल्ली की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले फाफ हमेशा एक भरोसेमंद बल्लेबाज रहे।
ग्लेन मैक्सवेल: आस्ट्रेलिया के विस्फोटक आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बिना कोई कारण बताए आईपीएल-2026 की नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है। पिछले दो सीजन उनके लिए बेहद खराब रहे थे, जहां वह 15 पारियों में सिर्फ 100 रन ही बना सके। हालांकि उन्होंने आईपीएल फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
आंद्रे रसेल: केकेआर के तूफानी आलराउंडर आंद्रे रसेल ने आधिकारिक तौर पर आईपीएल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा कि वह अब पावर कोच के रूप में केकेआर परिवार के साथ जुड़े रहेंगे। रसेल आईपीएल के सबसे विनाशक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
रविचंद्रन अश्विन: भारत के महान आफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी आईपीएल करियर को खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने अगस्त 2025 में आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। 187 विकेटों के साथ वह आईपीएल इतिहास के टॉप-5 गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। सीएसके की 2010 और 2011 की खिताबी जीत में उनका बड़ा रोल रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी। जानिए उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड, उपलब्धियों और संभावित नए कप्तान के बारे में।
पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए की प्लेइंग 11 और पूरी टीम की जानकारी यहां पढ़ें।
हांगकांग सिक्सेज 2026 के लिए आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भुवनेश्वर कुमार कप्तान होंगे। जानें पूरा स्क्वाड, फॉर्मेट और टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी।
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। साथ ही 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल किया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के रेसलर अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में नॉर्थ कोरिया के हान को हराकर देश को 20वां गोल्ड मेडल दिलाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भारत ने पाकिस्तान को शनिवार को हुए एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में हरा दिया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
एशियन गेम्स-2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। भारत ने टूर्नामेंट में अपना 18वां गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। शनिवार को प्रणवी उर्स ने गोल्फ में और 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला इंडिविजुअल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया।
एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने एक ही दिन में कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है। सुजीत कलकल, अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने जीते स्वर्ण पदक। देखें पूरी अपडेटेड पदक तालिका।