महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

जापान-चीन के बीच भी होगा मुकाबला
भोपाल। स्टार समाचार वेब
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। लगातार दो जीत के बाद मेजबान भारतीय टीम शाम 7 बजे थाईलैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इससे पहले दिन का पहला मुकाबला जापान और चीन के बीच दोपहर 2:30 बजे, जबकि दूसरा मुकाबला दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच शाम 4:45 बजे खेला जाएगा।
दो मैच जीत चुकी भारतीय टीम
भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में मलेशिया को 4-1 और दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर शानदार शुरुआत की है। मौजूदा चैंपियन भारत इस बार लगातार तीसरी और कुल चौथी बार खिताब अपने नाम करने के लक्ष्य के साथ खेल रहा है। ऐसे में थाईलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में टीम इंडिया की नजर अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी।
जापान-चीन पर भी रहेगी नजर
दिन के शुरुआती मुकाबले में एशियाई हॉकी की दो मजबूत दावेदार टीमें जापान और चीन आमने-सामने होंगी। वहीं दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाला मैच भी अंक तालिका के लिहाज से बेहद अहम रहेगा। छह देशों की इस राउंड रॉबिन लीग प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किए जा रहे हैं, जहां दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त ली। केएल राहुल ने 136 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन पर बोल्ड हुए। पंत 55 रन पर नाबाद।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व पति करोंग ओंखोलर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में संज्ञान लेने से पहले ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को नोटिस जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई की तारीख।
वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 159 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए, केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद। न्यूजीलैंड 368 रन पर सिमटा।
भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की रंगारंग शुरुआत हुई। मलेशिया के खिलाफ जारी मैच में भारतीय टीम 4-1 जीत दर्ज कराई, वहीं चीन और जापान ने भी जीत से आगाज किया।
जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में कगिसो रबाडा के ऑलराउंड प्रदर्शन, टेम्बा बावुमा की कप्तानी रिकॉर्ड जीत और लिटन दास के पारी में 8 डिसमिसल के विश्व कीर्तिमान ने मुकाबले को यादगार बना दिया।
बेसिन रिजर्व में भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन 70/5 पर सिमटने के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने 173* रन जोड़कर टीम को 243/5 तक पहुंचाया।
भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने निर्णायक और आखिरी चरण में पहुंच गया है। बुधवार रात 3:30 बजे से वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।
एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें टीम का नया मेंटर नियुक्त किया है। धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 आईपीएल और 2 चैंपियंस लीग खिताब जीते।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह