भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
भोपाल में आयोजित महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर देखने को मिला। दिन के निर्धारित मैचों में मलेशिया और जापान ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को 3-1 के समान अंतर से मात दी। इस जीत के साथ जापान ने टूर्नामेंट में अपनी विजयी लय बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, दिन के आखिरी मुकाबले में मेजबान भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 7-0 से मात दी।
दिन के आखिरी मैच में मेजबान भारत ने शुरुआत से ही थाईलैंड पर दबाव बनाए रखा और एक के बाद एक कई गोल दागे। भारत का खाता नवनीत कौर ने पहले गोल के साथ खोला। इसके बाद दीपिका ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा और फिर तुरंत तीसरा गोल कर भारत की स्थिति और मजबूत कर दी। चौथा गोल मुमताज ने दागा, जिससे हाफ टाइम तक भारत ने 5-0 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली । यह मुकाबला भारत ने 7-0 से जीता।
रविवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में मलेशिया ने कोरिया को 3-1 से हराकर अहम जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन मलेशिया ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल दागकर निर्णायक बढ़त बनाई। मलेशिया की ओर से नूरमाइजातुल स्याफी ने 32वें मिनट में और नूरामिराह जुल्किफ्ली ने 37वें मिनट में गोल किया। कोरिया के लिए साएना जियोंग ने 35वें मिनट में गोल कर अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन उनकी टीम वापसी नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में 59वें मिनट में मलेशिया की सिती मोहद ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर टीम की 3-1 से जीत पक्की कर दी।
दिन के पहले मुकाबले में जापान ने चीन को 3-1 से पराजित करते हुए टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। चार क्वार्टर के इस मैच में जापान ने दूसरे, तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल किया। जापान के लिए यामामोटो रीना ने 18वें मिनट में, कानेको नानामी ने 34वें मिनट में और मारुयामा निको ने मैच के बिल्कुल आखिरी क्षणों में 59:58 मिनट पर गोल दागा। चीन की तरफ से काई वेनकियान ने 44वें मिनट में तीसरे क्वार्टर में एकमात्र गोल कर अंतर को कम किया, लेकिन चीन की टीम बराबरी करने में नाकाम रही।
भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त ली। केएल राहुल ने 136 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन पर बोल्ड हुए। पंत 55 रन पर नाबाद।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व पति करोंग ओंखोलर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में संज्ञान लेने से पहले ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को नोटिस जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई की तारीख।
वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 159 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए, केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद। न्यूजीलैंड 368 रन पर सिमटा।
भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की रंगारंग शुरुआत हुई। मलेशिया के खिलाफ जारी मैच में भारतीय टीम 4-1 जीत दर्ज कराई, वहीं चीन और जापान ने भी जीत से आगाज किया।
जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में कगिसो रबाडा के ऑलराउंड प्रदर्शन, टेम्बा बावुमा की कप्तानी रिकॉर्ड जीत और लिटन दास के पारी में 8 डिसमिसल के विश्व कीर्तिमान ने मुकाबले को यादगार बना दिया।
बेसिन रिजर्व में भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन 70/5 पर सिमटने के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने 173* रन जोड़कर टीम को 243/5 तक पहुंचाया।
भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने निर्णायक और आखिरी चरण में पहुंच गया है। बुधवार रात 3:30 बजे से वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह