भोपाल में बीजेपी युवा मोर्चा की बैठक में सीएम मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और हितानंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। खंडेलवाल ने आचरण, सोशल मीडिया उपयोग पर जोर दिया, वहीं हितानंद ने फर्जी दस्तावेजों से पद पाने के प्रयासों पर कड़ी चेतावनी दी।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
"जैसे संघ परिवार के स्वयंसेवक यदि घर आते हैं तो चप्पल एक कोने में जमाकर रखते हैं। आप भी लोगों को ऐसे दिखें कि ये अलग पता चले कि NSUI का नहीं, युवा मोर्चा का कार्यकर्ता है।" यह नसीहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को दी। वे पार्टी कार्यालय में भाजयुमो की बैठक में बोल रहे थे।
खंडेलवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें खुद कभी पद की लालसा नहीं रही। उन्होंने बताया, "मुझे तो महीने-डेढ़ महीने पहले पता चला कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए पांच-छह नामों में मेरा भी नाम चल रहा है तो मैंने डेढ़-दो महीने पहले से ही भोपाल आना बंद कर दिया था। मैं दिल्ली 9 महीने बाद अमित शाह जी से मिलने गया। मैं आज तक किसी पद के लिए किसी के पास नहीं गया।"
सोशल मीडिया के उपयोग पर सख्त हिदायत देते हुए खंडेलवाल ने कहा, "आप खुद की चिंता छोड़ दें। आप काम पर ध्यान दें, आपकी चिंता पार्टी करेगी। मेरा आप सब से कहना है कि सोशल मीडिया पर खुद के अलावा हमारी पार्टी क्या कर रही है, प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी जो कर रहे हैं उसे शेयर करें। आप कहां घूमने गए हैं इससे समाज को कोई लेना-देना नहीं है। आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं वो पोस्ट करने से आपका इंप्रेशन खत्म हो रहा है। आप अपने सोशल मीडिया पर जो शेयर करेंगे, उससे समाज में आपकी वैसी ही इमेज बनेगी।"
खंडेलवाल ने कहा, "युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता को अपनी विशिष्ट पहचान बनानी चाहिए। आपकी पहचान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हो सकती है। आप स्वच्छता प्रेमी, नियमित हेलमेट लगाकर चलने वाले कार्यकर्ता की पहचान हो सकती है।" उन्होंने जोर दिया कि समाज में ऐसी सामाजिक उपस्थिति हो कि लोग विशिष्ट आदत के कारण पहचानें, क्योंकि समाज के सम्मान से ही दल का सम्मान होता है।
खंडेलवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि होर्डिंग पर बड़ा फोटो लगाने या खुद की चिंता करने से पद नहीं मिलता। "पार्टी की चिंता करने वाला ही ऊंचाई पर पहुंचा है," उन्होंने कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कारगिल विजय दिवस विधानसभा स्तर पर मनाने और 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने की योजना बनाने को कहा।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने युवा मोर्चा में उम्र सीमा को लेकर एक गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने बिना नाम लिए आरोप लगाया कि कई लोग फर्जी दस्तावेजों, जैसे गलत मार्कशीट और आधार कार्ड का उपयोग करके पद पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "युवा मोर्चा में 35 वर्ष की आयु सीमा है। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने उम्र कम दिखाने के लिए आधार कार्ड, मार्कशीट में बदलाव करा दिए हैं वह पकड़े जाएंगे।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह