बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में अब तक एक दर्जन से ज्यादा हिंदुओं का मौत के घाट उतार दिया गया है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

दावा किया जा रहा है कि चंचल को गैराज के भीतर ही जिंदा जला दिया गया है।

ढाका। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में अब तक एक दर्जन से ज्यादा हिंदुओं का मौत के घाट उतार दिया गया है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। नरसिंदी पुलिस लाइन्स से सटे मस्जिद मार्केट इलाके में 23 साल के हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि चंचल को गैराज के भीतर ही जिंदा जला दिया गया है। मृतक चंचल चंद्र भौमिक कुमिल्ला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से नरसिंदी के एक गैराज में काम करता था और काम के सिलसिले में वहीं रह रहा था। चंचल अपने परिवार का मंझला बेटा था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य भी था।
घटना का वीडियो आया सामने
देर रात जब चंचल गैराज के अंदर सो रहा था, तभी दुकान के बाहर लगे शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग लगते ही लपटें तेजी से पूरे गैराज में फैल गईं। घटना से जुड़े एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दुकान के बाहर आग लगाता है, जिसके बाद आग तेजी से अंदर फैल जाती है।
मशक्कत के बाद बुझी आग
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दी। नरसिंदी फायर सर्विस की एक टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद गैराज के अंदर से चंचल चंद्र भौमिक का जला हुआ शव बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंचल लंबे समय तक आग में जलता रहा और उसकी बेहद दर्दनाक मौत हो गई।
इलाके में भारी तनाव का माहौल
परिजनों ने इस घटना को पूरी तरह पूर्व नियोजित हत्या बताया है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।
स्थानीय हिंदू नेताओं में आक्रोश
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं स्थानीय हिंदू समुदाय के नेताओं ने इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों की तुरंत पहचान और गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन से इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर और मध्य भारत में मौसम के बिगड़े मिजाज और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रोकनी पड़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार में कोसी और गंडक नदियों के उफान से बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं।
बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से लेकर दिल्ली के कालकाजी और ओडिशा के धेनकनाल तक—देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई यौन हिंसा की जघन्य घटनाओं ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।