देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 18 राज्यों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया है।
नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब
देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 18 राज्यों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं ओडिशा सरकार ने मयूरभंज जिले के करंजिया इलाके में नॉरवेस्टर (कालबैशाखी) तूफान से हुई घटना में जान गंवाने वाले दो लोगों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
सिक्किम में मूसलाधार बारिश
राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। सिक्किम के कई इलाकों में रविवार देर शाम तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
ओडिशा में 25 घायल
इधर, ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक विशाल बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर और हिमाचल में 21 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
राजस्थान में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश हुई। साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरे। हनुमानगढ़ के संगरिया में दिन में तेज धूप के बीच ओले गिरे। मौसम में बदलाव से तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हुई।
मध्यप्रदेश में 2 दिन तेज गर्मी, कल से बारिश
मध्य प्रदेश में तेज गर्मी से बचने के लिए भोपाल में घरों को ग्रीन नेट से कवर किया जा रहा है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में दिन के समय सड़कों पर वीरान छाई हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं, 18 और 19 मार्च को कई जिलों में बारिश हो सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
SEO विवरण (Description): संसद से 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2026' पारित हो गया है। जानिए 2 साल से अधिक देरी पर नए नियम, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की भूमिका और फर्जीवाड़े रोकने के उपायों के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से।
भारत सरकार और मेटा के बीच 5-6 अगस्त को अहम बैठक होने जा रही है। पीएम मोदी का वीडियो हटने, CSAM और एआई कंटेंट के मुद्दों पर केंद्र सरकार ने मेटा को तलब किया है।
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज एजीएन राग्नार पर हुए हमले में लापता दो भारतीय नागरिकों की तलाश जारी है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना के साथ-साथ पाकिस्तान, पीओके चुनाव, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और बांग्लादेश पर बड़ा बयान दिया है।
जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 87 वर्षीय आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल मंजूर की। जानिए क्या रहे अदालत के निर्देश और सरकारी आपत्तियां।
पूर्व राज्यपाल, दिग्गज कांग्रेस नेता और प्रख्यात शिक्षाविद डीवाई पाटिल का 92 वर्ष की उम्र में कोल्हापुर में निधन। जानिए उनके राजनीतिक सफर, पद्मश्री सम्मान और राज्यपाल के रूप में उनके योगदान के बारे में विस्तार से।
एयर इंडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि मंगलवार को फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई-2379 को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा, जिससे ऊंचाई में क्षणिक बदलाव हुआ। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री तथा क्रू सदस्यों ने सुरक्षित रूप से उतरे।
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। एक रैली के दौरान सीएम और अभिनेत्री को लेकर किए गए एक अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा और सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ संसद के भीतर कई अहम विधायी कार्यों के साथ-साथ हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान डीए और डीआर देने के केस में पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी अपीलों को खारिज कर दिया है।
देश में आठवीं जनगणना को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत में आजादी के बाद पहली बार जनगणना के मुख्य चरण में जाति संबंधी आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत बर्फबारी वाले क्षेत्रों से होने जा रही है।