उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। टनल में अचानक हुए भूधंसाव, पानी के रिसाव और मलबे के कारण 24 मजदूर फंस गए।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। बीती रात घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
महाराष्ट्र के सतारा जिले में देर रात सुबह पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा खंडाला तहसील के शिरवल में एनएच-48 की सतारा-पुणे लेन पर रात करीब 1:10 बजे हुआ।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़-चंबा मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी।






















