मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से मुरैना पहुंचे 19 महीने के मादा चीते की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जबलपुर वेटरनरी डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान शरीर से छर्रे निकलने की पुष्टि की है। देश में चीते की गोली मारकर हत्या का यह दूसरा मामला है।

फाइल फोटो
मुरैना/श्योपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर मुरैना जिले में पहुंचे 19 महीने के मादा चीते के शावक की गोली लगने से मौत हो गई है। यह घटना वन्यजीव संरक्षण और कूनो प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान लगाती है। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर चीते को घायल किया था, लेकिन अब जबलपुर वेटरनरी कॉलेज की डॉक्टर द्वारा चीते को गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। ऑपरेशन के दौरान चीते के शरीर से छर्रे (गोलियां) बरामद किए गए हैं। देश में किसी चीते को गोली मारे जाने का यह दूसरा मामला है, जिसने पर्यावरणविदों और वन्यजीव प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है।
मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बमोरी गांव में यह दर्दनाक घटना घटी। रविवार सुबह करीब 5 बजे कूनो नेशनल पार्क से भटका हुआ मादा चीता (निर्वा का शावक) भटकते हुए गांव के बाहर एक ग्रामीण के घर में जा घुसा। यहां आंगन में बंधे दो मवेशी बछड़ों को चीते ने अपना शिकार बना लिया। बछड़ों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही टपरी में सो रहे सोमलावीर सिंह और उनकी पत्नी की नींद खुल गई। उन्होंने आंगन में चीतों को देखकर घबराकर तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और इसी दौरान शावक पर हमला किया गया।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले चीते के शावक को वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर इलाज के लिए तुरंत जबलपुर के वेटरनरी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां वाइल्ड लाइफ स्कूल ऑफ फॉरेंसिक सेल की वरिष्ठ सर्जन डॉ. शोभा जावरे ने शावक का सफल ऑपरेशन किया। डॉ. जावरे ने मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि चीते के शरीर पर गोलियों के निशान थे और ऑपरेशन के दौरान उसके शरीर से छर्रे निकाले गए हैं। हालांकि, वन विभाग के अधिकारी अब भी मामले पर आधिकारिक रूप से चुप्पी साधे हुए हैं और उनका यही कहना है कि चीते का इलाज चल रहा है, जबकि सूत्रों के अनुसार शावक की मौत हो चुकी है।
कूनो नेशनल पार्क में लाए गए सभी चीतों की निरंतर निगरानी के लिए उनकी गर्दन में सैटेलाइट कॉलर आईडी (GPS Collar) लगाई गई है। वन विभाग की विशेष मॉनिटरिंग टीमें 24 घंटे इन चीतों की लोकेशन ट्रैक करती हैं। इसके बावजूद, जब एक चीता पार्क की सीमा लांघकर मानव बस्तियों के पास पहुंचा, तो विभाग समय रहते उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने में नाकाम साबित हुआ। जानकारों का कहना है कि जब चीतों की हर गतिविधि की जानकारी विभाग के पास थी, तो ग्रामीणों के संपर्क में आने से पहले उसे सुरक्षित कूनो क्यों नहीं लौटाया गया? यह प्रशासनिक लापरवाही की पराकाष्ठा को दर्शाता है।
इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद देश भर के वन्यजीव कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। जाने-माने वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय सीबीआई जांच कराने की पुरजोर मांग की है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश के वन अधिकारी चीतों की सुरक्षा और आधुनिक इंतजामों के झूठे दावे करते रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल विपरीत है। दुबे ने आशंका जताई है कि चीते आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते, ऐसे में शावक पर जानबूझकर शिकार के इरादे से गोली चलाई गई हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत पद से हटाया जाए और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।
सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।
दिवाली की सफाई से उड़ती धूल और बदलते मौसम के बीच सतना में सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 170 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 100 एलर्जी से पीड़ित बताए गए हैं।
सतना के धवारी क्रिकेट स्टेडियम पर 8.39 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद मैदान की गुणवत्ता और स्थानीय खिलाड़ियों की पहुंच पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट विरासत वाले शहर में खेल सुविधाओं की उपयोगिता पर बहस तेज है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह