×

शांति वार्ता से पहले रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला, एक बच्चे की मौत, 24 घायल

रूस ने उत्तर-पूर्व में सुमी, दक्षिण में ओडेसा और पूर्वी क्रामाटोरस्क के यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमला किया। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब तीसरी बार दोनों देश शांति वार्ता करने जा रहे हैं। 

By: Sandeep malviya

Jul 22, 20258:30 PM

view5

view0

शांति वार्ता से पहले रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला, एक बच्चे की मौत, 24 घायल

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति वार्ता पहले एक बार फिर मॉस्को ने तीन यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ शांति वार्ता होगी। मगर इस वार्ता में युद्ध को समाप्त करने को लेकर कोई प्रगति होने की उम्मीद कम है। 

यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि  रूस ने उत्तर-पूर्व में सुमी, दक्षिण में ओडेसा और पूर्वी क्रामाटोरस्क के यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमला किया। शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र होन्चारेंको ने बताया कि क्रामाटोर्स्क में एक ग्लाइड बम एक अपार्टमेंट इमारत पर गिरा। इससे आग लग गई। हमले में एक लड़के की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। 

क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने बताया कि सूमी क्षेत्र में कई हमले हुए। पुतिवल शहर में एक ड्रोन ने एक गैस स्टेशन पर हमला किया, जिसमें एक पांच साल के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। दो घंटे से भी कम समय बाद उसी जगह पर एक और ड्रोन हमला हुआ। इसमें सात और लोग घायल हो गए। अंधेरा होने के बाद सुमी शहर पर दो और शक्तिशाली रूसी ग्लाइड बम गिराए गए। इसमें एक छह साल के बच्चे समेत 13 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि हमले में पांच अपार्टमेंट इमारतें, दो निजी घर और एक शॉपिंग मॉल क्षतिग्रस्त हो गए।

कार्यवाहक मेयर आर्टेम कोबजार ने कहा कि विस्फोटों से आवासीय भवनों की खिड़कियां टूट गईं और बालकनी नष्ट हो गईं। मंगलवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में कई क्षेत्रों में 35 यूक्रेनी लंबी दूरी के ड्रोनों को मार गिराया, जिनमें से तीन मॉस्को क्षेत्र में थे।

रूस-यूक्रेन के बीच होनी है शांति वार्ता

रूस-यूक्रेन के बीच तीन साल से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध को रोकने के लिए दोनों देश तीसरी बार शांति वार्ता करने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दो दौर की वार्ता इस्तांबुल में हुई थी, और रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस बार भी बैठक की मेजबानी तुर्किये करेगा। मई और जून में हुई वातार्ओं के परिणामस्वरूप युद्धबंदियों और शहीद सैनिकों के शवों का आदान-प्रदान हुआ, लेकिन कोई अन्य समझौता नहीं हो सका।
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

आसियान बैठक :  संवाद से बनता है भरोसा, एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

1

0

आसियान बैठक :  संवाद से बनता है भरोसा, एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

कुआलालंपुर में आयोजित आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में मलेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद खालिद नोरदिन ने कहा कि 15 साल से संवाद, भरोसा और एकता ही आसियान की सबसे बड़ी ताकत रही है। उन्होंने साइबर हमलों, जलवायु संकट और गाजा मानवीय त्रासदी पर भी चिंता जताई।  

Loading...

Nov 01, 20256:00 PM

ट्रंप का एलान-अमेरिका फिर शुरू करेगा परमाणु परीक्षण

1

0

ट्रंप का एलान-अमेरिका फिर शुरू करेगा परमाणु परीक्षण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करेगा। ट्रंप ने रूस और चीन की गतिविधियों को इसका कारण बताया। इस कदम से वैश्विक तनाव और पर्यावरणीय खतरे बढ़ने की आशंका है।

Loading...

Nov 01, 20255:57 PM

चीन में होगा अगला एपीईसी शिखर सम्मेलन

1

0

चीन में होगा अगला एपीईसी शिखर सम्मेलन

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घोषणा की है कि वर्ष 2026 का एपीईसी शिखर सम्मेलन चीन के शेनझेन शहर में आयोजित होगा। इस बैठक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 21 देशों के नेता शामिल होंगे। 

Loading...

Nov 01, 20255:55 PM

अमेरिकी शटडाउन: सरकारी कर्मचारी कंगाल, भूख से जूझ रहे परिवार 

1

0

अमेरिकी शटडाउन: सरकारी कर्मचारी कंगाल, भूख से जूझ रहे परिवार 

अमेरिका में शटडाउन का मामला अब सिर्फ राजनीतिक जिद का मामला नहीं रहा, बल्कि करोड़ों आम अमेरिकियों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डाल रहा है। सरकारी कर्मचारियों के खाली जेब, बंद दफ्तर और भूख से जूझते परिवार- यह सब साबित हो रहा है कि राजनीति के आगे सबकुछ ठहर जाता है।

Loading...

Nov 01, 20255:53 PM

नियम बदलो और शटडाउन को खत्म करो : ट्रंप

1

0

नियम बदलो और शटडाउन को खत्म करो : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटरों से आग्रह किया कि वे कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाकर सरकार का शटडाउन तुरंत खत्म करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डेमोक्रेट्स सत्ता में आए तो वे इसी नियम को बदल देंगे और अपने एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। शटडाउन एक महीने से अधिक समय से जारी है, जिससे सरकारी कामकाज और सार्वजनिक सेवाओं पर असर पड़ रहा है और दोनों पार्टियों के बीच फिलिबस्टर नियम को लेकर विवाद बढ़ गया है।  

Loading...

Oct 31, 20255:47 PM