भोपाल गैस त्रासदी: 1984 की वो काली रात, जब मौत के लश्कर आए थे और सोता शहर हो गया था लाशों में तब्दील

भोपाल की वह काल की रात... जब बिस्तर-बिस्तर मौत के लश्कर आए थे...  सोए शहर के लोग लाशों में तब्दील होने लगे थे। जो उस रात के गवाह है वह आज भी सिहर उठते उन पलों को याद करते हुए.. जब सड़कों पर हांफते, खांसते, गिरते-उठते लोग जान बचाने भाग रहे थे।

By: Ajay Tiwari

Nov 29, 20256:23 PM

view23

view0

भोपाल गैस त्रासदी: 1984 की वो काली रात, जब मौत के लश्कर आए थे और सोता शहर हो गया था लाशों में तब्दील

अजय तिवारी

भोपाल की वह काल की रात... जब बिस्तर-बिस्तर मौत के लश्कर आए थे...  सोए शहर के लोग लाशों में तब्दील होने लगे थे। जो उस रात के गवाह है वह आज भी सिहर उठते उन पलों को याद करते हुए.. जब सड़कों पर हांफते, खांसते, गिरते-उठते लोग जान बचाने भाग रहे थे। वह रात थी साल 1984, की दो-तीन दिसंबर की..  कड़ाके की सर्दी। आधी रात को जब लोग गहरी नींद में थे, तब किसको नहीं पता था, इस शहर (भोपाल) की शहर सुबह.. लाशों के शहर की पहचान बनेगी। बात कर रहे हैं भोपाल गैस त्रासदी की। भोपाल का इतिहास इस काले दिन से ही अब शुरू होने लगा है.. उस रात की याद से आज भी लोगों की रूह कांप जाती है।

कहां और कैसे हुआ था हादसा

अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड भोपाल कारखाने में कीटनाशक बनाने का काम करती थी, जिसे मिथाइल आइसोसाइनेट नाम की गैस की मदद से बनाया जाता था। इस गैस का पानी के साथ रिएक्शन इसे और खतरनाक बनाता था। उस दिन कर्मचारी केमिकल प्रोसेसिंग यूनिट की सफाई कर रहे थे। इसकी सफाई में इस्तेमाल पानी बहते हुए गैस के स्टोरेज टैंक तक पहुंच गया। धीरे-धीरे गैस ने पानी के साथ रिएक्ट किया और हादसा हो गया। 

गवाह मैं भी उस रात का

उस रात का मैं भी गवाह हूं रेलवे कॉलोनी (पश्चिम) रहता था। अचानक सायरन बचा था और भागो-भागो की चीखें सुनाई देने लगी थी, जो हर पल के साथ गहरी होती जा रही थी। दो दिसंबर को करीब 12 बजे के बाद का समय रहा होगा। घरों में सो रहे लोगों की आंखें जलने लगीं और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सायरन की आवाज और लोगों में मची अफरातफरी से पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ था। कोई घर में तड़प रहा था तो कोई सड़कों पर भाग रहा था। 

सड़कों पर सिर्फ लाशें ही लाशें

3 दिसंबर की सुबह उजाले से भरी थी, लेकिन मातम था, डरे हुए लोग थे और घरों से लाशें निकल रही थी। अस्पतालों में इतनी भीड़ थी कि उनके गेट बंद करने पड़ गए। चिकित्सक भी किस तरह इलाज करें क्या इलाज करें सोच रही थे। अस्पतालों के बाहर भी लाशें बिछीं थी। शहर में इंसान ही नहीं जानवर भी मरे पड़े थे।  कहा जाता है लगभग 30000 इंसान और 2 से 3 हजार जानवरों ने इस त्रासदी में अब तक जान गंवा दी है। हालांकि सरकारी आंकड़े अलग हैं। सरकार के आधिकारिक आंकड़ों में इस हादसे में 3 हजार लोगों की मौत हुई थी।

जानिए कितनी खतरनाक थी गैस

1984 की उस काली रात को यूनियन कार्बाइड नाम की कंपनी से लगभग 60 टन मिथाइल आइसोसाइनेट गैस लीक हुई। ये इतनी खतरनाक गैस थी कि जो भी इसके संपर्क में आया, वो या तो दुनिया छोड़ गया या वो जिंदगी भर के लिए दिव्यांग हो गया। जो सो रहे थे वो सोते ही रह गए। यही नहीं, इस गैस के प्रभाव का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उस समय की गर्भवती महिलाओं के बच्चे तक अपंग पैदा हुए। आज भी इसका प्रभाव भोपाल के कुछ इलाकों में देखने को मिल जाता है।

2014 में हुई वॉरेन एंडरसन की हुई मौत

यूनियन कार्बाइड कारखाने के मालिक वॉरेन एंडरसन इतने बड़े हादसे के बाद भोपाल आया, लेकिन कुछ घंटों में अमेरिका चला गया। मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने एंडरसन को गिरफ्तार भी कराया लेकिन अमेरिकी सरकार के दवाब में आकर भारत सरकार ने उसे जमानत पर जाने दिया, शर्त ये थी कि जब भी कानून उसे बुलाएगा तो उसे आना पड़ेगा। एक बार जाने के बाद वह लौटा नहीं। उसके खिलाफ दो बार वारंट जारी हुए, इसके बावजूद वो नहीं लौटा। इतनी बड़ी त्रासदी के लिए बिना सजा पाए 2014 में एंडरसन की मौत हो गई।

लेखक खुद गैस त्रासदी के गवाह हैं

COMMENTS (0)

RELATED POST

होली: सीमाओं से परे एक उत्सव

होली: सीमाओं से परे एक उत्सव

भारत में फाल्गुन पूर्णिमा को मनाई जाने वाली होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि नवजीवन, प्रकृति के पुनर्जागरण और सामाजिक समरसता का महापर्व है।

Loading...

Feb 28, 20265:18 PM

सोशल मीडिया और वरिष्ठ नागरिक: उम्र नहीं, जुड़ाव मायने रखता है...

सोशल मीडिया और वरिष्ठ नागरिक: उम्र नहीं, जुड़ाव मायने रखता है...

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल युवाओं का माध्यम नहीं रह गया है। वरिष्ठ नागरिक भी तेजी से इस आभासी दुनिया में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। वे परिवार और मित्रों से जुड़े रहने, नए समुदायों से संवाद स्थापित करने तथा अपने शौक और रुचियों को पुनर्जीवित करने के लिए इन मंचों का उपयोग कर रहे हैं।

Loading...

Feb 24, 202612:04 PM

महाप्राण निराला: छायावाद के विद्रोही और युगांतरकारी कवि

महाप्राण निराला: छायावाद के विद्रोही और युगांतरकारी कवि

महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' के साहित्यिक योगदान पर एक विस्तृत आलेख। उनके छायावाद, प्रगतिवाद और प्रमुख रचनाओं जैसे 'राम की शक्ति पूजा' और 'सरोज स्मृति' का गहराई से विश्लेषण।

Loading...

Feb 21, 20265:06 PM

महाशिवरात्रि : विज्ञान और अनजाने तथ्य 

महाशिवरात्रि : विज्ञान और अनजाने तथ्य 

महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक चेतना की सबसे गहन और अर्थपूर्ण अभिव्यक्तियों में से एक है।  यह तिथि शिव और शक्ति के कॉस्मिक मिलन, शिव के तांडव और उस महाक्षण की स्मृति से जुड़ी है जब शिव ने हलाहल विष का पान कर सृष्टि को विनाश से बचाया और नीलकंठ कहलाए।

Loading...

Feb 12, 202612:45 PM

दीनदयाल उपाध्यायः एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता और समर्थ भारत निर्माण के चिंतक

दीनदयाल उपाध्यायः एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता और समर्थ भारत निर्माण के चिंतक

व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाने वाले , विलक्षण व्यक्तित्व के धनी , एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में कोटिशः नमन।

Loading...

Feb 10, 20266:30 PM