भोपाल की पिपलानी पुलिस पर एक बार फिर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं, खासकर इंजीनियर उदित गायकी की कथित पिटाई से हुई मौत के मामले के बाद। यह नया मामला 19 अक्टूबर की रात एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 55 वर्षीय शेफ राम बहादुर से जुड़ा है।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल की पिपलानी पुलिस पर एक बार फिर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं, खासकर इंजीनियर उदित गायकी की कथित पिटाई से हुई मौत के मामले के बाद। यह नया मामला 19 अक्टूबर की रात एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 55 वर्षीय शेफ राम बहादुर से जुड़ा है।
राम बहादुर, जो अयोध्या नगर क्षेत्र के झील नगर में रहते थे और रत्नागिरी में एक रेस्टोरेंट में शेफ थे, 19-20 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी रत्नागिरी में एक अन्य दोपहिया वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखवा दिया था।
पिपलानी पुलिस पर लापरवाही का आरोप
तीन दिन बाद, गुरुवार को राम बहादुर के शव की शिनाख्त हुई और पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनके भाई नीमकांत बहादुर का आरोप है कि जिस स्कूटी से एक्सीडेंट हुआ, वह उसी पते पर रजिस्टर्ड थी जहां वे रहते हैं। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूटी की डिक्की में मृतक का मोबाइल फोन और पहचान पत्र (आधार कार्ड) रखा था, जिसकी चाबी पुलिस के पास थी, लेकिन पुलिस ने डिक्की को चेक करने की जहमत नहीं उठाई।
तीन दिन बाद दी पुलिस ने मौत की सूचना
परिजनों ने बताया कि जब उन्हें तीन दिन बाद राम बहादुर की मौत की सूचना दी गई, तब भी उनका मोबाइल फोन ऑन था और उसमें परिवार सहित कई लोगों के मिस्ड कॉल थे, लेकिन पुलिस को उसकी रिंग तक सुनाई नहीं दी, जबकि फोन रिंग पर था। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर स्कूटी की तलाशी ले लेती और एड्रेस पर संपर्क करती, तो उन्हें समय पर सूचना मिल जाती और शव का पोस्टमार्टम भी समय पर हो जाता, जिससे बॉडी और अधिक खराब होने से बच जाती।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।