×

भोपाल.. इरानी गैंग के दो नाबालिगों ने छीना था डिप्टी सीएम के पीए का मोबाइल

By: Ajay Tiwari

Nov 14, 20253:41 PM

view13

view0

भोपाल.. इरानी गैंग के दो नाबालिगों ने छीना था डिप्टी सीएम के पीए का मोबाइल

हाइलाइट्स

  • डिप्टी सीएम के पीए का मोबाइल छीनने का मामला
  • इरानी गैंग के दो नाबालिगों ने छीना था मोबाइल

लखनऊ के बदमाश को बेचा था, जब्त हुआ

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मप्र उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के पीए सुधीर कुमार दुबे से मोबाइल झपटने वाले ईरानी गैंग से जुड़े दो नाबालिग हैं। आरोपियों ने मोबाइल लखनऊ के एक बदमाश को बेच दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी व छीनने गए 10 से अधिक मोबाइल भी जब्त किए हैं। 

बता दे घटना मंगलवार रात की है, जब सुधीर दुबे तुलसी नगर स्थित अपने घर से टहलने निकले थे। जेपी अस्पताल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को बदमाशों की पहचान के सुराग मिले थे। 

टीटी नगर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वारदात में इरानी गैंग के दो नाबालिग शामिल हैं, जो शहर में हाल ही में सक्रिय हुए थे। दोनों को हनुमानगंज क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे मोबाइल झपटने के बाद उसे लखनऊ में बेच दिया था।

पार्सल से वापस आया मोबाइल
पुलिस ने तुरंत लखनऊ में संपर्क कर मोबाइल बरामद करवाया, जिसे ट्रेन पार्सल के जरिए भोपाल मंगवाया गया। फिलहाल मोबाइल जब्त कर दोनों नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

डिंडौरी सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे व्यापारियों का वाहन पलटा, 6 घायल, एक की हालत गंभीर

डिंडौरी सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे व्यापारियों का वाहन पलटा, 6 घायल, एक की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में अमरपुर चौकी के पास मालवाहक वाहन पलटने से बड़ा हादसा। साप्ताहिक हाट बाजार जा रहे आधा दर्जन लोग घायल, अमरपुर अस्पताल में इलाज जारी।

Loading...

Mar 27, 20264:28 PM

उज्जैन सड़क हादसा: जहांगीरपुर के पास बारातियों से भरी बस पलटी, 13 महिलाओं सहित 18 घायल

उज्जैन सड़क हादसा: जहांगीरपुर के पास बारातियों से भरी बस पलटी, 13 महिलाओं सहित 18 घायल

उज्जैन के इंगोरिया में इंदौर-खाचरोद बस हादसे का शिकार। ओवरटेक के चक्कर में पलटी बारातियों की बस, 18 घायल यात्रियों में बच्चे और महिलाएं शामिल। पढ़ें पूरी खबर

Loading...

Mar 27, 20264:10 PM

ममता शर्मसार: गर्मी और बिजली कटौती से परेशान मां ने लगाई फांसी, 6 माह की बच्ची की जान लेने का भी किया प्रयास

ममता शर्मसार: गर्मी और बिजली कटौती से परेशान मां ने लगाई फांसी, 6 माह की बच्ची की जान लेने का भी किया प्रयास

गुना के नानाखेड़ी में बिजली बिल विवाद और गर्मी के कारण 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दी। आत्महत्या से पहले 6 माह की बच्ची के मुंह में ठूंसी रुई। अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी।

Loading...

Mar 27, 20263:55 PM

विधायक संजय पाठक केस: हाईकोर्ट में जस्टिस से संपर्क मामले और रज्जाक की याचिका पर टली सुनवाई

विधायक संजय पाठक केस: हाईकोर्ट में जस्टिस से संपर्क मामले और रज्जाक की याचिका पर टली सुनवाई

जबलपुर हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ जस्टिस से संपर्क की कोशिश और गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक की याचिकाओं पर सुनवाई की तारीखें बढ़ा दी हैं। जानें क्या है पूरा कानूनी विवाद।

Loading...

Mar 27, 20263:48 PM

पांच साल बाद नगर निगम सतना में फिर 19 करोड़ घाटे का बजट बड़ा

पांच साल बाद नगर निगम सतना में फिर 19 करोड़ घाटे का बजट बड़ा

सतना नगर निगम के 2026-27 बजट को एमआईसी ने मंजूरी दी है, जिसमें 19 करोड़ रुपए के घाटे का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्षों के रुझान को दर्शाता है और दबाव बढ़ाता है।

Loading...

Mar 27, 20263:34 PM