मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2026 से बड़े प्रशासनिक बदलाव। एम सेलवेंद्रन प्रमुख सचिव और आशीष सिंह सचिव बनेंगे। जानें किन अधिकारियों की रुकी पदोन्नति और कौन बना स्पेशल डीजी।

भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल 2026 के आगमन से पहले प्रशासनिक अमले में बड़े बदलाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुमोदन के बाद, सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश तैयार किए हैं, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे। इस फेरबदल में जहां कई अधिकारियों को उच्च पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं विवादों या जांच के घेरे में आए कुछ अधिकारियों की पदोन्नति फिलहाल रोक दी गई है।
राज्य शासन के निर्णय के अनुसार, 2002 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम सेलवेंद्रन अब प्रमुख सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उनके साथ ही 2010 बैच के कई अधिकारियों को सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है। इनमें उज्जैन के ओएसडी आशीष सिंह, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल और भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दीपक सक्सेना, भास्कर लक्षकार, कर्मवीर शर्मा, तरुण राठी और अनय द्विवेदी जैसे अधिकारियों को भी सचिव पद की नई जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी पदोन्नति की सूची तैयार है। एडीजी (अजाक) आशुतोष राय को 1 जनवरी से स्पेशल डीजी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा को एडीजी बनाया जा रहा है। इसके अलावा, राज्य के 3 डीआईजी को आईजी और 16 एसपी स्तर के अधिकारियों को डीआईजी के पद पर पदोन्नत करने की तैयारी है, जिसकी आधिकारिक सूची गृह विभाग द्वारा जल्द जारी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें...
पदोन्नति की इस प्रक्रिया में सरकार ने स्वच्छता और अनुशासन का भी ध्यान रखा है। ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में चर्चा में आए संतोष वर्मा और विभिन्न जांचों के घेरे में फसे पवन जैन, तरुण भटनागर, ऋषि गर्ग व अनुराग चौधरी को फिलहाल पदोन्नत नहीं करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, 2013 बैच के अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' आयोजित होगा। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जानिए पूरी तैयारी और व्यवस्था।
भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।