बिहार के शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मनिंडा गांव के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई।

पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार के शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मनिंडा गांव के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। दरअसल, ऑटो पर सवार सभी यात्री शेखपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने अचानक संतुलन खो दिया और जोरदार टक्कर हो गई।
लाशें सड़क पर बिखरीं पड़ी थीं
ऑटो में मौजूद घायल ने बताया कि, पता ही नहीं चला ये कैसे हुआ। मैं अंदर बैठा था। अचानक से तेज आवाज आई। गाड़ी में क्षमता से ज्यादा सवारी थी। ट्रक से टकराते ही 5 लोग छटककर सड़क पर गिरे। मेरे सामने वाली सीट पर बैठे 2 लोगों के सिर से खून बह रहा था। आंख खुली तो आधा ट्रक हमारी ऑटो पर चढ़ा था। टक्कर लगते ही जो लोग नीचे गिरे थे वो मर चुके थे। 2 लाशें ऑटो में फंसी थीं। मैं इतना ही देख पाया इसके बाद आसपास के लोग मुझे अस्पताल लेकर आ गए। हादसा बहुत भयानक था। उसके बारे में सोच कर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां कई की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और आक्रोश में सड़क जाम कर दी। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी मृतकों के शवों को पीएम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केरलम के मलप्पुरम जिले के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यूडीएफ उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे थरूर के वाहन को अज्ञात हमलावरों ने न केवल रोका, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मी और चालक के साथ मारपीट भी की।
महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। एक मारुति एल-6 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे कुएं में जा गिरी, जिसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के नौ सदस्य शामिल थे।
भारतीय नौसेना की शक्ति में बड़ा इजाफा। परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन और स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी बेड़े में शामिल। जानें इनकी मारक क्षमता, ब्रह्मोस मिसाइल और रणनीतिक महत्व के बारे में।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में कांग्रेस पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। जानें कैसे भाजपा ने राज्य की सीमाओं को सुरक्षित किया और काजीरंगा को मुक्त कराया।
केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जानें महिला आरक्षण संशोधन और लोकसभा की 816 सीटों के प्रस्ताव पर क्यों छिड़ा है सियासी विवाद।
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।