अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ा संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर शांति समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। दूसरी ओर पाकिस्तान आए दिन अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बनाकर बमबारी करने में लगा हुआ है।

पाकिस्तान आए दिन अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बनाकर बमबारी करने में लगा हुआ है।
काबुल। स्टार समाचार वेब
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ा संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर शांति समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। दूसरी ओर पाकिस्तान आए दिन अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बनाकर बमबारी करने में लगा हुआ है। पाक सेना ने अफगानिस्तान में घुसपैठ कर सोमवार की देर रात को हमले को अंजाम दिया। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों में नौ बच्चों और एक शख्स की मौत हो गई। अफगान सरकार के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट में कहा-बीती रात 12 बजे खोस्त प्रांत के गोरबुज जिले के मुगलगई इलाके में पाकिस्तानी हमलावर सैन्यबलों ने एक घर पर बमबारी की।
मृतकों में चार बच्चियां
पाकिस्तान के इस हमले में एक स्थानीय नागरिक वलीयत खान की मौत हो गई। साथ ही पांच लड़के और चार लड़कियों की मौत हो गई। जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि कुनार और पक्तिका इलाकों में भी पाकिस्तान की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। इन हमलों में चार नागरिक घायल हुए हैं।
अमेरिका के पूर्व राजदूत ने जताया शोक
अफगानिस्तान में अमेरिका के पूर्व राजदूत जालमे खलीलजाद ने पाक की ओर से किए गए हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक जताया। खलीलजाद ने कहा कि नागरिकों की हत्या और व्यापक युद्ध का जोखिम उठाना पाकिस्तान और अफगानिस्तान की दिक्कतों का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि धैर्यपूर्ण और यथार्थवादी कूटनीति एक बेहतर विकल्प है।
तुर्की कराएगा समझौता
पूर्व राजदूत जालमे खलीलजाद ने बताया कि ऐसी खबरें हैं कि तुर्किए का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद और काबुल का दौरा करेगा, ताकि दोनों देशों के बीच समझौता कराया जा सके। खलीलजाद ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इस समझौते के बाद अंकारा में एक निगरानी कार्यालय बन सकता है, जिसमें तुर्किए, कतर, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारी तैनात होंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।