इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा कारणों से पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। फ्लाइट में 200 यात्री सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद इस धमकी को गैर-विशिष्ट बताया। दरअसल, मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक उड़ान को बम की धमकी मिली है।
By: Arvind Mishra
Sep 30, 2025just now
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा कारणों से पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। फ्लाइट में 200 यात्री सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद इस धमकी को गैर-विशिष्ट बताया। दरअसल, मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक उड़ान को बम की धमकी मिली है। फ्लाइट संख्या 6 ई 762 में लगभग 200 लोग सवार थे और सुरक्षा एजेंसियों को यह धमकी अस्पष्ट लगी। दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि एयरबस ए-321 नियो विमान से संचालित यह फ्लाइट सुबह लगभग 7.53 बजे उतरी।
इंडिगो के प्रवक्ता ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- मंगलवार को मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान 6 ई 762 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को परिचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने में उनका पूरा सहयोग किया।