बुलंदशहर... ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, आठ की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। खर्जा में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By: Arvind Mishra

Aug 25, 20255 hours ago

view1

view0

बुलंदशहर... ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, आठ की मौत

बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। खर्जा में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी।

  • भीषण हादसा,  45 घायल श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

  • मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए की सहायता

  • घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद के निर्देश 

  • बुलंदशहर। स्टार समाचार वेब

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। खर्जा में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां अलीगढ़ बॉर्डर के पास एनएच 34 पर श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी, ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा बुलंदशहर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर घटाल गांव के पास हुआ। हादसे के वक्त ट्रैक्टर में 60-61 श्रद्धालु सवार थे, जो कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद लोगों को बचाने का काम शुरू हुआ।

8 की मौत, 45 लोग घायल

पुलिस ने तत्काल हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस के जरिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तीन वेंटिलेटर पर

हादसे में 45 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 3 लोग वेंटिलेटर पर हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हालांकि, बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।

एसएसपी ने दी जानकारी

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा, रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर पर एनएच-34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। करीब 60-61 लोग एक ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दु:ख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को संज्ञान में लेते हुए दुख जताया और शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों की जानकारी...
01.ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज (ट्रेक्टर चालक) 
02.रामबेटी पत्नी सोरन सिंह(उम्र-65 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
03. चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
04.घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
05. मोक्षी(उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
06.शिवांश पुत्र अजय (उम्र-06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
07.योगेश पुत्र रामप्रकाश(उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
08. विनोद पुत्र स सोरन सिंह(उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज

COMMENTS (0)

RELATED POST

ईडी का छापा... विधायक ने कूदी दीवार... गिरे नीचे... गिरफ्तार

1

0

ईडी ने पश्चिम बंगाल के स्कूलों में भर्ती घोटाले की जांच में तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीबनकृष्ण साहा को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान अहम दस्तावेज जब्त किए गए। साहा ने पहले भी सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन फेंके दिए।

Loading...

Aug 25, 202521 minutes ago

आरबीआई के गवर्नर बोले-हमारे पास भरपूर विदेशी मुद्रा भंडार... समृद्ध भारत के लिए करें काम

देश का प्रमुख वार्षिक बैंकिंग सम्मेलन एफआईबीएसी-2025 मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन का संयुक्त रूप से संचालन फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। आरबीआई के गवर्नर ने में देश की आर्थिक स्थिरता, मौद्रिक नीति और भविष्य की विकास रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए।

Loading...

Aug 25, 20251 hour ago

रक्षा मंत्रालय का ऐलान... नौसेना-कोस्ट गार्ड की बढ़ेगी ताकत... मिलेंगे 76 नए हेलीकॉप्टर 

भारत ने भविष्य में आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए कमर कस ली। यही वजह है कि इंडियन नेवी की ताकत में लगातार इजाफा किया जा रहा है। जिसके लिए बेहद एडवांस हथियार और हेलीकॉप्टरों से लैस किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के लिए कुल 76 नेवल यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Loading...

Aug 25, 20252 hours ago

मध्यप्रदेश में उफान पर नर्मदा...पंजाब में पठानकोट को जोड़ने वाला पुल टूटा.. राजस्थान में बारिश का कहर

देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। निचली बस्तियां तो पूरी तरह से जल मग्न हो गई है। कुछ राज्यों के जिलों में पलायन के हालात निर्मित हो गए हैं। इधर, राजस्थान के कई जिलों में इस समय कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है।

Loading...

Aug 25, 20252 hours ago

अयोध्या राम मंदिर में बनेगा म्यूजियम... जीवंत रूप में स्थापित होंगी मूर्तियां

इस बार दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या को एक अनूठा उपहार मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर तैयार हो रहे एक भव्य वैक्स म्यूजियम को श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए लोकार्पित किया जाएगा। यह म्यूजियम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र में बन रहा है।

Loading...

Aug 25, 20253 hours ago