उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। खर्जा में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। खर्जा में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। खर्जा में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां अलीगढ़ बॉर्डर के पास एनएच 34 पर श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी, ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा बुलंदशहर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर घटाल गांव के पास हुआ। हादसे के वक्त ट्रैक्टर में 60-61 श्रद्धालु सवार थे, जो कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद लोगों को बचाने का काम शुरू हुआ।
8 की मौत, 45 लोग घायल
पुलिस ने तत्काल हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस के जरिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हादसे में 45 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 3 लोग वेंटिलेटर पर हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हालांकि, बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा, रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर पर एनएच-34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। करीब 60-61 लोग एक ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को संज्ञान में लेते हुए दुख जताया और शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
मृतकों की जानकारी...
01.ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज (ट्रेक्टर चालक)
02.रामबेटी पत्नी सोरन सिंह(उम्र-65 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
03. चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
04.घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
05. मोक्षी(उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
06.शिवांश पुत्र अजय (उम्र-06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
07.योगेश पुत्र रामप्रकाश(उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
08. विनोद पुत्र स सोरन सिंह(उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अमृतसर से हथियार लाकर मुंबई पहुंचाने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी साजिश की विस्तार से जानकारी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यह दूसरी बार शांति भंग की गई है, और भले ही संगठन वही है, लेकिन उनका मकसद बदल गया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।