×

अलकनंदा में गिरी बस, दो की मौत: 6 घायल, 10 लापता

नई दिल्ली। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में बस गिर गई। हादसा घोलतीर में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। बस में एक ही परिवार के 17 लोग सवार थे, इनमें से दो की मौत हो गई है, जबकि 6 घायल हैं। चालक सहित10 लोग लापता हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

By: Arvind Mishra

Jun 26, 202510:09 AM

view12

view0

अलकनंदा में गिरी बस, दो की मौत: 6 घायल, 10 लापता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार को एक बड़ा हादसा 

 नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में बस गिर गई। हादसा घोलतीर में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। बस में एक ही परिवार के 17 लोग सवार थे, इनमें से दो की मौत हो गई है, जबकि 6 घायल हैं। चालक सहित10 लोग लापता हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बहरहाल बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। दरअसल, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां घोलतीर क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे के दौरान बस से करीब चार-पांच लोग बाहर छिटककर गिर गए। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस बस में करीब 18-20 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ लोगों को निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। ये हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ है, जहां घोलतीर के पास बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में एक ही परिवार के यात्री सवार थे। बस पहाड़ी से लुढ़कते हुए सीधा अलकनंदा नदी में समा गई। पहाड़ों पर खराब मौसम और बारिश की वजह से नदी का बहाव बेहद तेज था। हादसे के दौरान करीब चार-पांच लोग बस से छिटककर बाहर गिर गए हैं, जो पहाड़ियों पर अटक गए। इन लोगों को भी ढूंढने की कोशिश जारी है।

एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ  की टीम रेस्क्यू आॅपरेशन के लिए पहुंच गई। सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर मौजूद हैं। राहत एवं बचाव काम तेजी से शुरू किया गया। नदी का बहाव तेज होने की वजह से रेस्क्यू आॅपरेशन में भी काफी दिक्कतें आ रही है। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई है।

अलकनंदा नदी में तेज बहाव था

बारिश की वजह से अलकनंदा नदी में तेज बहाव था, ऐसे में यात्रियों के नदी में बहने की भी आशंका बनी हुई है। इस बस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा-रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे। दो लोगों की मौत हो गई है। हमारी टीमों द्वारा रेस्क्यू आॅपरेशन किया जा रहा है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

MP OBC Reservation: 27% कोटा लागू करने की मांग पर कल SC में सुनवाई; सरकार भी पक्ष में

2

0

मध्यप्रदेश में OBC के लिए 27% आरक्षण लागू करने की मांग पर कल (गुरुवार) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 2019 के कानून पर जस्टिस नरसिम्हा की पीठ करेगी फैसला। जानें क्या है पूरा मामला और इसका राष्ट्रीय महत्व।

Loading...

Oct 08, 2025just now

जापान-अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल 

5

इस साल केमिस्ट्री (रसायन) का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को मिला है, जिनमें सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर एम. याघी (अमेरिका) का नाम है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज ने बुधवार को इसका ऐलान किया।

Loading...

Oct 08, 2025just now

हरियाणा... आईपीएस- आईएएस से प्रताड़ित होकर एडीजीपी ने दी जान

हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर-116 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 2001 बैच के आईपीएस अफसर थे। यह प्रदेश का पहला ऐसा मामला है जब किसी सीनियर आईपीएस रैंक के अधिकारी ने सुसाइड किया है।

Loading...

Oct 08, 2025just now

ऑपरेशन सिंदूर... स्वदेशी हथियारों ने दुश्मनों के छुड़ा दिए छक्के

4

भारतीय वायुसेना का 93वां वायुसेना दिवस गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर मनाया गया। इससे पहले बुधवार सुबह ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में बधाई दी। उन्होंने लिखा- वायुसेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी।

Loading...

Oct 08, 2025just now

सीजेआई की बहन ने कहा... हमला ‘जहरीली विचारधारा’ से प्रभावित था 

सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश का मामला लगातार चर्चा में है। सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक ने इस हमले की निंदा की है। वहीं, घटना के बाद उनके परिवार ने दु:ख जताया है। उनकी बहन कीर्ति गवई और मां कमल गवई ने इसे संविधान पर हमला बताया है।

Loading...

Oct 08, 202542 minutes ago