×

जौनपुर में बस पलटी, पांच यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 45 यात्रियों को लेकर बस शिवगुलामगंज हाईवे पर पहुंची, तभी डिवाइडर से टकरा गई। 

By: Arvind Mishra

May 30, 20252:26 PM

view18

view0

जौनपुर में बस पलटी, पांच यात्रियों की मौत

-15 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर 

जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज हाईवे पर हिम्मत बस सर्विस की प्राइवेट बस जौनपुर जा रही थी। डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह 8.40 बजे हुआ। बस जौनपुर शहर की तरफ जा रही थी। अपनी लेन से दूसरी पटरी पर जाते समय हादसा हुआ। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने थाने की पुलिस और गांव वालों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे में पांच यात्रियों, जिसमें दो पुरुष और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं, वहीं पांच की हालत गंभीर है।

45 यात्री थे सवार
सूचना पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ कुमार, एडिशनल एसपी ग्रामीण तपिश कुमार सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। बस में 45 यात्री सवार थे। पांच की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया।

सीएम ने जताई संवेदना 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जौनपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार में CM डॉ. मोहन यादव की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां:  कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

1

0

बिहार में CM डॉ. मोहन यादव की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां: कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 अक्टूबर को बिहार की तीन विधानसभा सीटों पर NDA प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि और महिला सशक्तीकरण पर बात की, जबकि राम मंदिर और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर कांग्रेस को घेरा।

Loading...

Oct 29, 20258:05 PM

ट्रंप ने कहा... मोदी फादर की तरह... शानदार व्यक्ति... मजबूत आदमी

1

0

ट्रंप ने कहा... मोदी फादर की तरह... शानदार व्यक्ति... मजबूत आदमी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन की सीईओ वार्ता में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान भारत से व्यापार समझौते और पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र किया।

Loading...

Oct 29, 202512:32 PM

एतिहासिक पल... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

1

0

एतिहासिक पल... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भर कर इतिहास रच दिया है। वह फाइटर प्लेट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और जाते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

Loading...

Oct 29, 202511:47 AM

कनाडा...भारतीय कारोबारी की हत्या... सिंगर के घर फायरिंग 

1

0

कनाडा...भारतीय कारोबारी की हत्या... सिंगर के घर फायरिंग 

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कनाडा के एबॉट्सफोर्ड स्थित एक भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या और एक पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। गिरोह का दावा है कि साहसी एक बड़े ड्रग कारोबार से जुड़ा था और उसने उससे पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर गैंग ने उसकी हत्या कर दी।

Loading...

Oct 29, 202510:41 AM

आंध्र प्रदेश तट टकराया मोंथा... अब पहुंचा उडीशा... ट्रेनें कैंसिल

1

0

आंध्र प्रदेश तट टकराया मोंथा... अब पहुंचा उडीशा... ट्रेनें कैंसिल

चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से गुजरकर बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम में गोपालपुर बीच पर पहुंच गया है। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। लैंडफॉल के बावजूद अगले 6 घंटों तक इसका असर रहेगा।

Loading...

Oct 29, 202510:15 AM