×

झारखंड में बस-ट्रक की भिड़ंत, 18 कांवड़ियों की मौत

झारखंड के देवघर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कई कांवड़िये चपेट में आ गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना भोर में मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन के बीच टक्कर के बाद हुई।

By: Arvind Mishra

Jul 29, 202510:00 AM

view3

view0

झारखंड में बस-ट्रक की भिड़ंत, 18 कांवड़ियों की मौत

बस ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिरा

हादसे जान गंवाने वाले सभी बिहार के

बस 100 मीटर दूर ईंट से टकरा कर रुकी 

देवघर। स्टार समाचार वेब

झारखंड के देवघर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कई कांवड़िये चपेट में आ गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना भोर में मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन के बीच टक्कर के बाद हुई। दरअसल, झारखंड के देवघर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक कांवड़िए घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 18 लोगों की मौत की जानकारी दी। हादसा मंगलवार सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नावापुरा गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि कई लाशें मलबे में फंसी हैं, जिसे निकालने की कोशिशें जारी हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आधा हिस्सा पूरी तरह से धंस गया। कांवड़ियों के झोले और सामान बस में लटके दिखे। सभी मृतक बिहार के मासूमगंज के बताए जा रहे हैं। 40 कांवड़ियों से भरी बस देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी। बस देवघर से 18 किमी पहले सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई।

एक झपकी में चली गई 18 जिंदगी

पुलिस के मुताबिक, बस ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बस से घायल कांवड़ियों को निकाला और मोहनपुर थाने की सूचना दी।

100 मीटर बिना ड्राइवर के चली बस

बस में सवार मोतिहारी के अनिल यादव ने बताया, घटना सुबह 5 बजे के करीब की है। देवघर से बस कांवरियों को लेकर जा रही थी। दूसरी ओर से गैस सिलेंडर लदा हुआ ट्रक आ रहा था। दोनों में टक्कर नावापुरा गांव जमुनिया हॉस्पिटल के सामने में हुई।  

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी, थानेदार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। देवघर सदर अस्पताल से 5 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।  

हादसे पर सीएम सोरेन ने जताया दुख

हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ, दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

उत्तर प्रदेश... अब जातिवाद खत्म... पुलिस नहीं लिखेगी जाति... रैलियों पर भी प्रतिबंध

5

0

उत्तर प्रदेश में जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर जाति का उल्लेख करने पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस रिकॉर्ड और सार्वजनिक स्थलों पर नाम के साथ जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा।

Loading...

Sep 22, 2025just now

आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधन देंगे, इसकी अभी आधाकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सोमवार से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों को लेकर पीएम मोदी अपना संबोधन दे सकते हैं।

Loading...

Sep 21, 202518 hours ago

साजिश पर प्रहार... आतंकी ठिकाना ध्वस्त... पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

7

जम्मू के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। हथियारों का इस्तेमाल आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते थे। सेना से लेकर खुफिया एजेंसियां सकते में हैं। आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।

Loading...

Sep 21, 202519 hours ago

बिहार में विकास मित्रों का बढ़ा भत्ता, टैबलेट खरीदने के लिए सरकार देगी 25 हजार

6

बिहार सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए न्याय के साथ विकास के सिद्धांत को अपनाते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कार्यरत विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Loading...

Sep 21, 202520 hours ago

योगी बोले... पुलिस की गोली ने ‘मारीच’ को भेदा तो चिल्ला रहा था-गलती हो गई...उत्तर प्रदेश आ गया

8

योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी महिला सुरक्षा या कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। योगी ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी पर भी खास जोर दिया।

Loading...

Sep 20, 20253:10 PM