×

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का मतदान शुरू

देश के चार राज्यों - केरल पंजाब पश्चिम बंगाल और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान करना शुरू कर दिया है।

By: Arvind Mishra

Jun 19, 202510:03 AM

view8

view0

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का मतदान शुरू

  • गुजरात, बंगाल केरल और पंजाब में सुबह-सुबह दिखा उत्साह

  • आयोग ने कहा-23 जून को घोषित किए जाएंगे चुनाव परिणाम 

  • गुजरात की दो विधानसभा सीटों के लिए हो रहा विस उपचुनाव

नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव

देश के चार राज्यों - केरल पंजाब पश्चिम बंगाल और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को केरल के नीलांबुर, पंजाब के लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल के कालीगंज और गुजरात के विसावदक और कड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जहां सुबह-सुबह मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आए। केरल के नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के वीट्टीकुथ स्थित सरकार लोअर प्राइमरी स्कूल में मतदान केंद्र संख्या 184 पर मॉक-पोलिंग की गई। विधानसभा क्षेत्र के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। एलडीएफ ने एम स्वराज, यूडीएफ ने आर्यदान शौकत और भाजपा ने वकील मोहन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया है। नीलांबुर उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया था। मतदान शुरू होने से लेकर सुबह 9:30 बजे तक 13.20 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मॉक-पोलिंग की गई। यहां भी सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। विधानसभा उपचुनाव के लिए आप ने संजीव अरोड़ा, कांग्रेस ने भारत भूषण आशु, भाजपा ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल ने परुपकर सिंह घुम्मन पर दांव लगाया है। 

बंगाल में सुरक्षा सख्त

इधर पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। क्षेत्र के देबग्राम डीके गर्ल्स हाई स्कूल के बूथ नंबर 171 के पीठासीन अधिकारी प्रद्युत मल्लिक ने कहा-चुनाव आयोग की ओर से अच्छे इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा भी अच्छी है। 

कालीगंज में भाजपा-टीएमसी में टक्कर

मल्लिक ने कहा कि सब कुछ देखकर हमें पूरा भरोसा है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होगा। मॉक-पोलिंग की गई है और सबकुछ सुचारू रूप से चल रहा है। इस मतदान केंद्र पर 1174 मतदाता हैं। कालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। टीएमसी ने अलीफा अहमद, भाजपा ने आशीष घोष और कांग्रेस ने काबिल उद्दीन शेख को अपना उम्मीदवार बनाया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत: कुवैत से विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

भारत: कुवैत से विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।

Loading...

Apr 01, 202610:35 AM

भारत: आज से स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण

भारत: आज से स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण

भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।

Loading...

Apr 01, 202610:15 AM

जम्मू-कश्मीर: सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर: सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

Loading...

Apr 01, 20269:48 AM

बड़ा झटका: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा

बड़ा झटका: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा

आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।

Loading...

Apr 01, 20269:37 AM

राशिफल 01 अप्रैल 2026: मेष से मीन तक जानें अपना भविष्य और लकी उपाय

राशिफल 01 अप्रैल 2026: मेष से मीन तक जानें अपना भविष्य और लकी उपाय

01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?

Loading...

Apr 01, 20261:15 AM