×

बड़ा झटका: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा

आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।

By: Arvind Mishra

Apr 01, 20269:37 AM

view2

view0

बड़ा झटका: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा

नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है।

  • अप्रैल में 15 बड़े बदलाव, इनहैंड सैलरी भी घटेगी
  • रेल टिकट रिफंड और टोल टैक्स के नियम बदले

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे। आज से फास्टैग, टोल टैक्स के साथ इनकम टैक्स से जुड़े नियम मिलाकर कुल 15 बदलाव हो गए हैं। दरअसल, तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा कर दिया है। चेन्नई में ये सबसे महंगा 2246.50 रुपए में मिलेगा। दिल्ली में इसकी कीमत 2078.50 रुपए हो गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वें चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।

दूसरा बदलाव: हवाई सफर होगा महंगा

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच सबसे बड़ी मार हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल के भाव (ATF Price) पर पड़ी है. पहली बार इसकी कीमत 2 लाख प्रति किलोलीटर के पार पहुंची है और लगभग दोगुनी या इससे ज्यादा हो गई है। दिल्ली में ये 1 मार्च के 96,638.14 रुपये के उछलकर 207,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता 99,587.14 रुपये से 205,955.33 रुपये, मुंबई में 90,451.87 रुपये से 194,968.67 रुपये और चेन्नई में 1,00,280.49 से बढ़कर इसकी कीमत 214,597.66 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। विमान ईंधन में ये तेज बढ़ोतरी, यात्रियों का हवाई सफर महंगा करने वाली साबित हो सकती है।

तीसरा बदलाव: ATM निकासी पड़ेगी महंगी

HDFC से PNB तक ने पहली तारीख से एटीएम विद्ड्रॉल से जुड़े नियम बदले हैं। एचडीएफसी बैंक के एटीएम से यूपीआई का यूज कर कैश निकालते हैं तो अब ये निकासी एटीएम फ्री ट्रांजैक्‍शन लिमिट में गिनी जाएगी। महानगरों में एचडीएफसी एटीएम में 5 ट्रांजैक्‍शन फ्री, जबकि अन्य जगह 3 फ्री ट्रांजैक्‍शन मिलेंगे। इस लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपये का चार्ज और टैक्स लगेगा। पंजाब नेशनल बैंक ने भी 1 अप्रैल से अपने कुछ कार्डों की मैक्सिमम डेली विड्रॉल लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी है।

चौथा बदलाव: नया इनकम टैक्‍स कानून

1 अप्रैल 2026 से टैक्स को लेकर भी बहुत कुछ बदल रहा है। दरअसल, अब तक लागू इनकम टैक्स एक् 1961 की जगह New Income Tax Act 2025 लागू हो गया है। इसके प्रभावी होने के साथ ही HRA, अलाउंस से लेकर टैक्‍स सिस्‍टम को सरल बनाने के लिए नियम बदल गए हैं। एक और बड़ा बदलाव ये हुआ है कि अब तक लागू फाइनेंशियल ईयर, असेसमेंट ईयर का झंझट खत्म हो गया है और सबको मिलाकर अब टैक्‍स ईयर का कॉन्सेप्ट लागू किया गया है।

पांचवां बदलाव: शेयर ट्रेडिंग पड़ेगी महंगी

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अप्रैल महीने की पहली तारीख बोझ बढ़ाने वाली डेट बनी है। दरअसल, बजट में वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा के बाद अब पहली तारीख से एसटीटी बढ़ गया है। मतलब अगर आप F&O ट्रेडिंग करते हैं, तो 1 अप्रैल से सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) ज्‍यादा देना पड़ेगा। फ्यूचर पर एसटीटी 150% और ऑप्‍शन पर एसटीटी करीब 50% बढ़ा है।

छठा बदलाव: न्यू लेबर कोड

नया लेबर कोड 1 अप्रैल से पूरे देश में प्रभावी हो गया है. इसके तहत पहले से लागू 29 कानूनों को खत्म करते हुए सिर्फ 4 नए लेबर कोड लागू हुए हैं। सरकार की ओर से इन्हें बीते 21 नवंबर 2025 को नोटिफाई किया गया था। इससे होने वाले बदलावों पर गौर करें, तो कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50% रखना जरूरी है। ऐसे में PF कंट्रीब्‍यूशन बढ़ सकता है और टेक होम सैलरी कम हो सकती है। इसके अलावा देश में 5 साल तक नौकरी के बाद गेच्युटी मिलती है, लेकिन नए लेबर कानून में सिर्फ एक साल की पक्की नौकरी के बाद कर्मचारियों को ग्रेच्युटी मिलेगी।

सातवां बदलाव: PAN Card के नियम बदले

पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब अगर आप पैन बनवाने लिए जाएंगे, तो सिर्फ आधार कार्ड (Aadhaar Card) से काम नहीं चलेगा, बल्कि आपको इसके लिए अन्‍य डॉक्‍यूमेंट भी देना जरूरी होगा। इसके अलावा अगर सालाना 10 लाख रुपये कैश जमा, 5 लाख तक की वाहन खरीदारी, होटल या रेस्‍टोरेंट में 1 लाख से ज्‍यादा पेमेंट और 20 लाख तक की अचल संपत्ति खरीदते हैं, तो पैन दिखाना अनिवार्य होगा।

आठवां बदलाव: FASTag महंगा

हवाई सफर के साथ ही सड़क पर अपने वाहन से सफर करने वालों को भी झटका लगा है। दरअसल, 1 अप्रैल 2026 से फास्‍टैग के लिए एनुअल पास महंगा हुआ है। पहले 3000 रुपये में 200 ट्रिप की सुविधा दी गई थी, लेकिन हाईवे टोल के लिए FASTag का एनुअल पास अब महंगा हो गया है, और ये 3000 से बढ़कर ₹3075 का हो गया है।

नौंवा बदलाव: रेलवे टिकट कैंसिलेशन

रेल के सफर से जुड़ा बदलाव भी 1 अप्रैल से लागू हो रहा है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने रेलवे टिकट कैंसिल करने का नियम बदला है। अब 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर सबसे ज्‍यादा रिफंड दिया जाएगा। 72 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25 फीसदी किराया कटेगा, 24 से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी किराया कटेगा और 8 घंटे बाद टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

दसवां बदलाव: बैंकों में बंपर हॉलिडे

अप्रैल में बैंक हॉलिडे लिस्ट आरबीआई ने अपलोड कर दी है और इस महीने बैंकिंग काम के लिए ब्रांच निकलने से पहले इसपर नजर मार लेना जरूरी है। दरअसल, अप्रैल महीने में बंपर 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार का अवकाश भी शामिल है। इसके अलावा गुड फ्राइडे,डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती जैसे मौकों पर भी क्लोजिंग रहेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत: कुवैत से विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

भारत: कुवैत से विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।

Loading...

Apr 01, 202610:35 AM

भारत: आज से स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण

भारत: आज से स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण

भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।

Loading...

Apr 01, 202610:15 AM

जम्मू-कश्मीर: सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर: सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

Loading...

Apr 01, 20269:48 AM

बड़ा झटका: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा

बड़ा झटका: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा

आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।

Loading...

Apr 01, 20269:37 AM

राशिफल 01 अप्रैल 2026: मेष से मीन तक जानें अपना भविष्य और लकी उपाय

राशिफल 01 अप्रैल 2026: मेष से मीन तक जानें अपना भविष्य और लकी उपाय

01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?

Loading...

Apr 01, 20261:15 AM