भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार करते नजर आए। इससे निवेशक मायूस दिखे और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
सरकार के तमाम दावों के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। तेल कंपनियों की रिपोर्ट के अनुसार, स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल ब्रांडों की कीमतों में ?2.09 प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
देश के दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव परिणाम सोमवार को देर रात घोषित कर दिए गए। एनडीए ने 22 और विपक्ष ने 15 सीटें जीतीं हैं। एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ। पहले एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं।
भारत में थोक महंगाई दर फरवरी 2026 में बढ़कर 2.13 प्रतिशत हो गई है। यह लगातार चौथा महीना है, जब थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई में इजाफा दर्ज किया गया है। यह हम नहीं, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों से खुलासा हुआ है।
आज यानी 1 मार्च 2026 से कई महत्वपूर्ण बदलाव हो गए हैं। इसका सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। वहीं हवाई सफर महंगा हो गया है। इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया। दरअसल, गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। वहीं पिछले दिन सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक उछलकर 83,277.15 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 211.65 अंक की बढ़त के साथ 25,682.75 पर बंद हुआ था।
भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लुढक गया और 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। सत्र के शुरुआती दौर में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर स्थिर बना हुआ है।
एमजी रोड पुलिस चूंकि पूरे केस की जांच कर रही है, उसे वर्मा के हस्ताक्षर के नमूने चाहिए थे, लेकिन वर्मा हस्ताक्षर के नमूने नहीं दे रहे थे। इस पर पुलिस की ओर से कोर्ट में एक आवेदन प्रस्तुत हुआ था। इसमें वर्मा द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने के चलते उनकी जमानत निरस्त करने का अनुरोध किया गया था।






















