×

रायसेन में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 25 घायल

7 लोगों की हालत गंभीर; सुल्तानगंज-बेगमगंज रोड पर हादसा

By: Gulab rohit

Nov 15, 202510:35 PM

view5

view0

रायसेन में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 25 घायल

:रायसेन । रायसेन जिले के सुल्तानगंज-बेगमगंज रोड पर शनिवार शाम करीब 7 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। चमत्कारी कुएं के दर्शन के लिए जा रहे करीब 40 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी, जिसमें 25 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कार में सवार तीन युवक मौके से फरार हो गए।

ग्राम मोदकपुर से करीब 40 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सागर जिले के बंडा के पास स्थित नोनिया गांव के चमत्कारी कुएं के दर्शन के लिए निकले थे। जैसे ही वे इंडियन गैस एजेंसी के सामने पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण थी कि लोग सड़क पर गिर पड़े


टक्कर जोरदार होने के कारण ट्रॉली में बैठे लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े। ट्रॉली में सवार 24 लोग घायल हो गए हैं। 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें प्रत्यक्षदर्शियों ने नशे में बताया। हादसे के बाद कार से तीन लोग भाग निकले।


एक गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर


गंभीर घायल गेंदालाल अहिरवार (निवासी—सिंगपुर, गैरतगंज) को प्राथमिक उपचार के बाद सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को तुरंत सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से 25 घायलों को बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया।

कार खेत में गिरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया


टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश... ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार... पांच लोगों की मौत

6

0

मध्यप्रदेश... ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार... पांच लोगों की मौत

आज सुबह 6.30 बजे भीषण हादसा हो गया। मालवा कॉलेज के ठीक सामने रेत से भरे ट्रैक्टर में एक फॉर्च्यूनर कार जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि फॉर्च्यूनर में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Loading...

Nov 16, 20259:53 AM

खुजनेर के खाटू श्याम मंदिर में ग्यारस पर उमड़ी आस्था

3

0

खुजनेर के खाटू श्याम मंदिर में ग्यारस पर उमड़ी आस्था

गुलाब अर्पित करने भक्तों की लंबी कतारें, पूरे दिन रहा भक्तिमय माहौल

Loading...

Nov 15, 202510:37 PM

रायसेन में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 25 घायल

5

0

रायसेन में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 25 घायल

7 लोगों की हालत गंभीर; सुल्तानगंज-बेगमगंज रोड पर हादसा

Loading...

Nov 15, 202510:35 PM

सागर के दंपती ने हरियाणा में किया सुसाइड

4

0

सागर के दंपती ने हरियाणा में किया सुसाइड

एक ही फंदे पर दोनों लटके, इंस्टाग्राम पर लिखा- आखिरी गुडनाइट; हमारी डेडबॉडी मां-बाप को दे देना

Loading...

Nov 15, 202510:33 PM

गोलगप्पों में धीमा जहर, 8 खोमचों का पानी असुरक्षित

6

0

गोलगप्पों में धीमा जहर, 8 खोमचों का पानी असुरक्षित

 नगर में जगह-जगह चौक-चौराहों पर खड़े पानी पुरी के ठेले, एसिड डालकर पानी कर रहे खट्टा

Loading...

Nov 15, 202510:23 PM