×

राजगढ़ में डिवाइडर से टकराई कार, चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से सूरत लौट रहा एक परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब उनकी कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई।

By: Arvind Mishra

Jun 19, 20252 hours ago

view1

view0

राजगढ़ में डिवाइडर से टकराई कार, चार लोगों की मौत

  • अयोध्या से गुजरात लौट रहा परिवार हादसे का शिकार

  • राहगीरों ने कार का गेट तोड़कर लोगों को बाहर निकाला 

  • घायलों को पचोर से शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया

  • कार का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

भोपाल। स्टार समाचार बेव

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से सूरत लौट रहा एक परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब उनकी कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी मूलत: उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा के रहने वाले हैं और सूरत में काम करते हैं। परिवार शादी समारोह में शामिल होने यूपी में अपने गांव गया था। दरअसल, राजगढ़ जिले के पचोर में एक्सयूवी 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ा। तीन लोग घायल हैं। कार सवार सभी लोग अयोध्या से सूरत जा रहे थे। राजगढ़ में ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे हादसा हो गया। अहमदाबाद जा रहे एक एम्बुलेंस चालक और ट्रक ड्राइवरों ने मिलकर कार का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने शवों और घायलों को बाहर निकाला। पचोर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को पचोर एम्बुलेंस से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

अयोध्या में दर्शन कर लौट रहा था परिवार

परिजन आयुष दुबे ने बताया, हमने बुधवार को अयोध्या दर्शन किए। शाम को यूपी के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर से दो कारों में सूरत के लिए निकले थे। रास्ते में हम सभी ने ढाबे पर चाय पी। इसके एक घंटे बाद ही एक कार का हादसा हो गया। वहीं अहमदाबाद जा रहे एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने बताया, हाईवे पर कार से धुआं उठता देखा। इसके बाद ट्रक चालकों की मदद से कार से सभी को बाहर निकाला।

कार सवार सभी रिश्तेदार थे

हादसे के बाद दूसरी कार के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसे भोलेनाथ दुबे चला रहे थे। साथ में उनकी पत्नी पुष्टम दुबे, बेटा अनमोल दुबे, बेटी अंशिका दुबे, बहन प्रमिला पांडे, उनका बेटा प्रियांशु पांडे और बड़ी बहन शिवदेवी तिवारी बैठे थे। जहां अनमोल दुबे (16) और प्रियांशु पांडे (11) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमिला पांडे (55) और शिव देवी तिवारी (45) की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में हुई। पुष्टम दुबे (50), अंशिका दुबे (14) और भोलेनाथ दुबे घायल हैं।

इनका कहना है

चार घायलों को पचोर से अस्पताल से लाया गया था। उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। एक बच्ची और एक महिला का इलाज जारी है। वहीं, भोलेनाथ को मामूली चोटें आई हैं।
डॉ.दीपक पाटीदार, शाजापुर जिला अस्पताल 

COMMENTS (0)

RELATED POST

खुशखबरी! दीपावली से लाड़ली बहनों को मध्यप्रदेश सरकार देगी डेढ़ हजार 

1

0

बड़वानी में सिकल सेल एनिमिया दिवस पर हुए समारोह में पहले राष्ट्रपति का आना कैंसिल हो गया और अब खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी नहीं पहुंच पाए, लेकिन सीएम इंदौर से वर्चुअली आयोजन से जुड़े और लोगों को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Loading...

Jun 19, 202511 minutes ago

रजिस्ट्री चाहे जब हो, खाली प्लॉट का टैक्स वर्ष 2019 से आपको भरना होगा

रीवा नगर निगम की टैक्स प्रणाली आम जनता के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। निगम द्वारा नियम बनाया गया है कि भवन अनुज्ञा के लिए वर्ष 2019 से खाली प्लॉट का टैक्स देना अनिवार्य है, भले ही प्लॉट अभी खरीदा गया हो।

Loading...

Jun 19, 20252 hours ago

धारदार हथियार से महिला की निर्मम हत्या, रेप की आशंका

रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनीकला गांव के जंगल में एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। गायत्री देवी पांडेय की धारदार हथियार से हत्या की गई है और रेप की आशंका जताई जा रही है।

Loading...

Jun 19, 20252 hours ago

दो दिन से लापता वृद्ध की नहर किनारे मिली लाश

सतना जिले के खोह गांव में नहर किनारे झाड़ियों में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।