भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर की तेंज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी विजेता टीम का हिस्सा रहीं। अब प्रदेश सरकार उन्हें सम्मानित करने जा रही है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर की तेंज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी विजेता टीम का हिस्सा रहीं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर की तेंज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी विजेता टीम का हिस्सा रहीं। अब प्रदेश सरकार उन्हें सम्मानित करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ी क्रांति गौड़ को बधाई दी। सीएम ने कहा कि प्रदेश की बेटियों और देश की बेटियों ने जिस तरह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल में धूम मचाई है, उसके लिए वे सबको बधाई देते हैं। सीएम ने कहा-क्रिकेट मैच में एमपी की बेटी क्रांति गौड़ भी शामिल रही हैं। छतरपुर की इस बेटी को प्रोत्साहन देने के लिए एक करोड़ रुपए राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि सभी खेलों में एमपी के युवा खिलाड़ियों की भूमिका इसी तरह से रहेगी, इसके वे उम्मीद करते हैं और भविष्य में भी राज्य सरकार प्रोत्साहित करती रहेगी।
छोटे से गांव की बेटी और अत्यंत गरीब परिवार से आने वाली क्रांति गौड़ ने आज इतिहास रच दिया है। क्रांति की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बुंदेलखंड और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ वर्ल्ड कप-2025 में अच्छा प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेकर सुर्खियों में आईं थी। क्रांति गौड़ ने इस वर्ल्ड कप में 9 विकेट लिए हैं।
क्रांति गौड़ अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। उनके परिवार में तीन बहनें और तीन भाई हैं। उनके पिताजी पुलिस विभाग कार्यरत थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। नौकरी छूटने के बाद, क्रांति गौड़ का परिवार गरीबी और दुखद परिस्थितियों से गुजरा। इस गरीबी से संघर्ष करते हुए उनकी बेटी ने आज पूरे बुंदेलखंड का नाम रोशन किया।
इन तमाम मुश्किलों के बावजूद, क्रांति ने अपने संघर्ष और अटूट मेहनत से यह बड़ी सफलता हासिल की। भारतीय टीम में उनका चयन और फिर वर्ल्ड कप जीतना उनके दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। इस बड़ी कामयाबी ने क्रांति गौड़ के हौसले को और बढ़ाया है। इसी जोश और लगन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है कि आज पूरा भारत देश उन्हें बधाई दे रहा है। उनके पैतृक घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। छतरपुर से लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।