बिहार में विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान के बीच मध्यप्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा सोमवार तड़के 4 बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाईपर के पास हुआ।

हादसा सोमवार तड़के 4 बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाईपर के पास हुआ।

भोपाल/हाजीपुर। स्टार समाचार वेब
बिहार में विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान के बीच मध्यप्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा सोमवार तड़के 4 बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाईपर के पास हुआ। मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के गुनौर के रहने वाले राजाबाई चौधरी (23), छतरपुर के हेमंत प्रताप यादव (24) और बक्सवाहा के रहने वाले रामस्वरूप यादव (23) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये लोग बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के लिए यहां आए थे।
जंदाहा की तरफ से हाजीपुर की ओर जा रही लग्जरी कार ने सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े 16 पहिए वाले ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
औद्योगिक थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि, घायलों की पहचान हाजीपुर के चकुंडा उर्फ मिल्की गांव निवासी अरुण चौधरी की पत्नी पुष्पा चौधरी, उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी सरोज वर्मा की बेटी शालिनी वर्मा, यूपी के सीतापुर के कपिल कुमार और समस्तीपुर जिले के मोहनपुर निवासी स्वर्गीय शिव बच्चन सिंह के बेटे शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है।
सर्वे कंपनी के सुपरवाइजर शिवम द्विवेदी ने बताया, हम लोग एक्जिट पोल सर्वे का काम करते हैं। बिहार विधानसभा 2025 को लेकर किशनगंज में काम पूरा करने के बाद हाजीपुर विधानसभा आ रहे थे। तभी दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।